राजनीति: ओडिशा में स्थिति खराब, अपराध रोकने में सरकार नाकाम कांग्रेस नेता अजय कुमार

ओडिशा में स्थिति खराब, अपराध रोकने में सरकार नाकाम  कांग्रेस नेता अजय कुमार
कांग्रेस पार्टी के नेता अजय कुमार ने सोमवार को ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी पर आरोप लगाया कि वह आदिवासी लड़कियों के लिए अश्लील शब्दों का प्रयोग कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि ओडिशा में जंगल राज चल रहा है। ये वही हैं, जो 'आरएसएस के विश्वविद्यालय से स्नातक' हैं। ऐसे में मनुवादी विचारधारा की बातें करना, गंदी भाषा का प्रयोग करना सामने आ रहा है। बालेश्वर में तीन आदिवासी महिलाओं को क्रिसमस के दिन पेट में निशान लगाकर उनके चेहरे पर कालिख पोत दी गई।

नई दिल्ली, 3 फरवरी (आईएएनएस)। कांग्रेस पार्टी के नेता अजय कुमार ने सोमवार को ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी पर आरोप लगाया कि वह आदिवासी लड़कियों के लिए अश्लील शब्दों का प्रयोग कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि ओडिशा में जंगल राज चल रहा है। ये वही हैं, जो 'आरएसएस के विश्वविद्यालय से स्नातक' हैं। ऐसे में मनुवादी विचारधारा की बातें करना, गंदी भाषा का प्रयोग करना सामने आ रहा है। बालेश्वर में तीन आदिवासी महिलाओं को क्रिसमस के दिन पेट में निशान लगाकर उनके चेहरे पर कालिख पोत दी गई।

उन्होंने आईएएनएस से बात करते हुए कहा, "ओडिशा में तो जंगल राज चल रहा है। आप ने तो मुख्यमंत्री को देखा है, सुना है, जो आदिवासी लड़कियों के लिए अश्लील शब्दों का प्रयोग कर रहे हैं। यह वही हैं जो 'आरएसएस के विश्वविद्यालय से स्नातक' हैं। ऐसे में मनुवादी विचारधारा की बातें करना, गंदी भाषा का प्रयोग करना सामने आ रहा है। बालेश्वर में तीन आदिवासी महिलाओं को क्रिसमस के दिन पेट में निशान लगाकर उनके चेहरे पर कालिख पोत दी गई।"

उन्होंने कहा, "एक आदिवासी महिला के खेत में ट्रैक्टर चला दिया गया, दूसरे को इंसानी मल खिलाया गया। तीन आदिवासी इसलिए मर गए, क्योंकि उन्हें राशन नहीं मिल रहा था और उन्होंने आम की गुठली खाई। यह ओड‍िशा की स्थिति है। जंगल, जमीन सब कंपनियों को दे दिया जा रहा है। एक सैन्‍य अधिकारी और उनकी मंगेतर के साथ थाने में मारपीट की गई। ओडिशा में तो रोज ही बलात्कार और छेड़छाड़ की घटनाएं हो रही हैं। इसलिए हम कहते हैं कि वहां की सरकार पूरी तरह से फ्लॉप है।"

बता दें कि ओडिशा में कांग्रेस पार्टी और अन्य विपक्षी पार्टियां कानून व्यवस्था पर सवाल उठाती रही हैं। कांग्रेस पार्टी राज्य में दलितों, पिछड़ों, शोष‍िताें, वंचितों और आदिवासियों पर जुल्म होने की बात कहती रही है। हालांकि भारतीय जनता पार्टी विपक्षी पार्टियों के आरोपों को खार‍िज करती रही है।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   3 Feb 2025 10:36 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story