अंतरराष्ट्रीय: जापान में मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय चीनी भाषा दिवस, सांस्कृतिक सेतु बनाने पर जोर

जापान में मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय चीनी भाषा दिवस, सांस्कृतिक सेतु बनाने पर जोर
2025 का "अंतर्राष्ट्रीय चीनी भाषा दिवस" समारोह जापान स्थित चीनी दूतावास में आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में 170 से अधिक प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया, जिनमें जापानी विश्वविद्यालयों, कॉलेजों, प्राथमिक और माध्यमिक स्कूलों के प्रतिनिधि, चीनी भाषा के प्रेमी और चीन-जापान मैत्री समर्थक शामिल थे।

बीजिंग, 30 अप्रैल (आईएएनएस)। 2025 का "अंतर्राष्ट्रीय चीनी भाषा दिवस" समारोह जापान स्थित चीनी दूतावास में आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में 170 से अधिक प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया, जिनमें जापानी विश्वविद्यालयों, कॉलेजों, प्राथमिक और माध्यमिक स्कूलों के प्रतिनिधि, चीनी भाषा के प्रेमी और चीन-जापान मैत्री समर्थक शामिल थे।

कार्यक्रम में जापानी शिक्षकों और छात्रों ने चीनी भाषा से जुड़े अपने अनुभव साझा किए। यामानाशी गाकुइन विश्वविद्यालय के एक छात्र ने कहा कि भाषा सिर्फ संचार का जरिया नहीं, बल्कि लोगों के दिलों को जोड़ने वाला पुल भी है।

उन्होंने बताया कि चीनी सीखने से न केवल एक नई भाषा मिली, बल्कि सांस्कृतिक अंतर के बावजूद दूसरों को समझने और उनका सम्मान करने का नजरिया भी विकसित हुआ।

जापान में चीनी राजदूत वू च्यांगहाओ ने अपने संबोधन में कहा कि चीन और जापान भौगोलिक रूप से पड़ोसी हैं और चीनी लिपि दोनों देशों के इतिहास को जोड़ती है। उन्होंने भविष्य में सांस्कृतिक आदान-प्रदान और सहयोग बढ़ाने की उम्मीद जताई।

वहीं, संयुक्त राष्ट्र के उप महासचिव और संयुक्त राष्ट्र विश्वविद्यालय के अध्यक्ष त्शिलिद्ज़ी मारवाला ने कहा कि चीनी भाषा संयुक्त राष्ट्र की छह आधिकारिक भाषाओं में से एक है, जो न सिर्फ कामकाज की भाषा है, बल्कि यह संस्कृतियों, सभ्यताओं और समय के बीच सेतु का काम भी करती है।

इस मौके पर एक पुस्तक दान समारोह भी आयोजित हुआ, जहां चीनी दूतावास ने जापान के स्कूलों और चीनी भाषा शिक्षण केंद्रों को चीनी पुस्तकें भेंट कीं।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   30 April 2025 7:55 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story