सिनेमा: वेव्स 2025 सूट-बूट में सजे सितारों के बीच सादगी भरे अंदाज में खास दिखे रजनीकांत-चिरंजीवी

वेव्स 2025  सूट-बूट में सजे सितारों के बीच सादगी भरे अंदाज में खास दिखे रजनीकांत-चिरंजीवी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विश्व ऑडियो-विजुअल मनोरंजन शिखर सम्मेलन (वेव्स) 2025 का गुरुवार को उद्घाटन किया। इस मौके पर देश-विदेश से फिल्म इंडस्ट्री के कई सितारे मौजूद रहे। सम्मेलन में शाहरुख खान से लेकर सैफ अली खान तक, सभी हस्तियां सूट-बूट में नजर आईं, लेकिन इस भीड़ में रजनीकांत और चिरंजीवी ने अपनी सादगी से लोगों का ध्यान आकर्षित किया।

मुंबई, 1 मई (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विश्व ऑडियो-विजुअल मनोरंजन शिखर सम्मेलन (वेव्स) 2025 का गुरुवार को उद्घाटन किया। इस मौके पर देश-विदेश से फिल्म इंडस्ट्री के कई सितारे मौजूद रहे। सम्मेलन में शाहरुख खान से लेकर सैफ अली खान तक, सभी हस्तियां सूट-बूट में नजर आईं, लेकिन इस भीड़ में रजनीकांत और चिरंजीवी ने अपनी सादगी से लोगों का ध्यान आकर्षित किया।

शाहरुख खान और विक्की कौशल ब्लैक कलर के सूट में नजर आए, वहीं सैफ अली खान व्हाइट कलर के कुर्ता पायजामा में नजर आए। उन्होंने ऊपर से नेहरू जैकेट पहना हुआ था। करण जौहर, अक्षय कुमार से लेकर रणबीर कपूर तक सभी महंगे सूट में दिखाई दिए, लेकिन रजनीकांत व्हाइट कलर की पोलो टी-शर्ट में पहुंचे। उनकी इस सादगी को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।

उनके साथ ही चिरंजीवी भी फुल स्लीव शर्ट और पैंट में नजर आए। उन्होंने शर्ट टक इन भी नहीं किया था और बाजू को थोड़ा मोड़ रखा था।

बता दें कि वेव्स सम्मेलन 2025 मुंबई के जियो कन्वेंशन सेंटर में आयोजित होने वाला एक खास चार दिवसीय कार्यक्रम है। इस कार्यक्रम का उद्देश्य भारत को कला, रचनात्मकता और मनोरंजन के क्षेत्र में वैश्विक स्तर पर आगे बढ़ाना है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने उद्घाटन संबोधन में भारतीय सिनेमा की जमकर तारीफ की थी। उन्होंने सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा, " 'वेव्स' एक ऐसा वैश्विक मंच है जहां हर कलाकार, हर युवा एक नई योजना के साथ रचनात्मक दुनिया के साथ जुड़ेगा। बीती एक सदी में भारतीय सिनेमा ने भारत को दुनिया के कोने-कोने में ले जाने में सफलता पाई है। हर कहानी भारतीय संस्कृति की आवाज बनकर दुनिया के करोड़ों लोगों के दिलों में उतरी है। गांधी जी की 150वीं जयंती पर मैंने लोगों को उनके प्रिय भजन 'वैष्णव जन तो तेने कहिए जे' गाने के लिए कहा था। दुनिया भर के आर्टिस्ट ने इसे गाया। इसका बहुत बड़ा प्रभाव हुआ। दुनिया एकसाथ आई। हमें जग के मन को जीतना है। आज भारत दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की तरफ आगे बढ़ रहा है।"

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   1 May 2025 6:15 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story