Pahalgam Attack: अमेरिकी रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने राजनाथ सिंह से की बात, जानिए आतंकवाद के खिलाफ अमेरिका ने क्या कहा

अमेरिकी रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने राजनाथ सिंह से की बात, जानिए आतंकवाद के खिलाफ अमेरिका ने क्या कहा
  • अमेरिकी रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने राजनाथ सिंह से की बात
  • कहा- आतंकवाद के खिलाफ अमेरिका भारत के साथ एकजुटता से खड़ा
  • कहा- भारत के आत्मरक्षा के अधिकार का समर्थन

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अमेरिकी रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने गुरुवार को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से फोन पर बात की। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले को लेकर बात हुई। इस दौरान अमेरिकी रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने हमले में निर्दोष नागरिकों की दुखद मौत पर अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की। इस बात की जानकारी देश के रक्षा मंत्री के कार्यालय की ओर से दी गई है।

अमेरिका भारत के साथ एकजुटता से खड़ा

अमेरिकी रक्षा मंत्री हेगसेथ ने कहा कि अमेरिका भारत के साथ एकजुटता से खड़ा है और भारत के आत्मरक्षा के अधिकार का समर्थन करता है। उन्होंने आतंकवाद के खिलाफ भारत की लड़ाई में अमेरिकी सरकार के मजबूत समर्थन को दोहराया।

बता दें कि, 22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमला हुआ था। जिसके चलते 26 लोगों की मौत हो गई थी और कई लोग घायल भी हो गए थे। इस घटना के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव देखने को मिल रही है। साथ ही, देश में आतंकी हमले सरकार और प्रशासन टीम अलर्ट मोड पर है। इसके अलावा सीमा पर भी सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

Created On :   1 May 2025 11:45 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story