Gujarat Politics: गुजरात के सभी मंत्रियों ने क्यों दिया इस्तीफा? राजनीतिक विशेषज्ञों ने बताई ये बड़ी वजह

गुजरात के सभी मंत्रियों ने क्यों दिया इस्तीफा? राजनीतिक विशेषज्ञों ने बताई ये बड़ी वजह
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज रात करीब 9 बजे गुजरात पहुंचेंगे। वहीं, कल यानी शुक्रवार सुबह भाजपा सुप्रीमों जेपी नड्डा गुजरात जाएंगे।

डिजिटल डेस्क, गांधीनगर। गुजरात में आज गुरुवार को सभी मंत्रियों ने इस्तीफा दे दिया है। खास बात यह है कि उनके इस्तीफें के दौरान राज्य के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल मुंबई में एक कार्यक्रम में शामिल होने गए हैं। इसी दौरान सभी मंत्रियो ने राज्यपाल को इस्तीफा सौंप दिया है। राज्य में यह पहला कोई मौका नहीं है, जब पूरे मंत्रिपरिषद ने इस्तीफा दिया है। इससे पहले भी वहां पर बीजेपी सरकार में ऐसा देखने को मिला है। ऐसे में आइए जानते है, इस मामले में राजनीतिक विशेषज्ञों का क्या कहना है?

खबरों से मिली जानकारी के मुताबिक, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज रात करीब 9 बजे गुजरात पहुंचेंगे। वहीं, कल यानी शुक्रवार सुबह भाजपा सुप्रीमों जेपी नड्डा गुजरात जाएंगे। उनके अलावा प्रदेश सीएम भी मुंबई के कार्यक्रम को समाप्त करने के बाद आज रात तक गुजरात पहुंच जाएंगे।

क्यों दिया सभी मंत्रियों ने इस्तीफा?

राजनीतिक जानकारों ने बताया कि मौजूदा सरकार के ज्यादातर मंत्रियों से पार्टी आलाकमान खुश नहीं है। उनको जिस उम्मीद के साथ मंत्री बनाया गया था। वह अपना दायित्व ठीक से निभा नहीं पाए हैं। इसके अलावा, हाल में विसावदर विधानसभा सीट पर उपचुनाव हुए थे, जहां पर आम आदमी पार्टी नेता गोपाल इटालिया ने चुनाव जीता था। इस वजह से भी पार्टी आलाकमान को यह निर्णय लेना पड़ा, क्योंकि दो साल बाद यानी साल 2027 में गुजरात में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं।

राजनीतिक गलियारों में चर्चा हो रही है कि 2027 में चुनाव होना है और आप ने विसावदर सीट पर जीत हासिल कर ली है। इस वजह से भी पार्टी के लिए चिंता का विषय बना हुआ है।

बताया जा रहा है कि लंबे समय से पार्टी ने जिन बड़े नेताओं को दरकिनार कर दिया था। अब एक बार फिर से उनकी इंट्री सरकार में हो सकती है। और उनको एक नई जिम्मेदारियां सौंपी जा सकती है। ताकि आगामी चुनाव में पार्टी को बड़े स्तर पर नुकसान का सामना नहीं करना पड़े।

गुजरात सरकार में कब हुआ था फेरबदल

बता दें कि नरेंद्र मोदी के मुख्यमंत्री कार्यकाल से प्रदेश सरकार में लगातार बदलाव देखने को मिले हैं। इससे पहले आनंदीबेन पटेल और विजय रूपाणी सरकारों में भी अचानक बदलाव किए गए थे। पार्टी को यह कदम इसलिए उठान पड़ा जब प्रदेश में सरकार के खिलाफ विरोध लहर महसूस होने लगी थी। चार साल पहले जब तत्काली ने मुख्यमंत्री और दिवगंत विजय रुपणी समेत पूरे मंत्रिमंडल ने को इस्तीफा देना पड़ा था। इसके बाद भूपेंद्र पटेल को मुख्यमंत्री बनाया गया और साल 2022 विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने 182 सीटों में से 156 जीती थी।

Created On :   16 Oct 2025 5:47 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story