गुजरात: जूनागढ़ पहुंचे खरगे ने पीएम मोदी और शाह पर किया कटाक्ष, कहा संविधान और लोकतंत्र को बचाना विपक्ष का मकसद

जूनागढ़ पहुंचे खरगे ने पीएम मोदी और शाह पर किया कटाक्ष, कहा संविधान और लोकतंत्र को बचाना विपक्ष का मकसद
  • उपराष्ट्रपति चुनाव में हुई क्रॉस-वोटिंग की जांच हो
  • हमारे पास बहुमत नहीं था, हमें जितने वोट मिलने थे, उतने ही मिले
  • पीएम मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर साधा निशाना

डिजिटल डेस्क, जूनागढ़। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे आज बुधवार को गुजरात के जूनागढ़ पहुंचे। कांग्रेस अध्यक्ष खरगे ने जूनागढ़ में 'संगठन सृजन' के तहत जिला अध्यक्षों के प्रशिक्षण शिविर का उद्घाटन किया। खरगे ने इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर कटाक्ष करते हुए कहा कि दोनों ही भारतीय संविधान की रक्षा नहीं करना चाहते और न ही लोकतंत्र को बचाने का इरादा रखते हैं। एएनआई से बात करते हुए खरगे ने कहा कि विपक्ष का मुख्य उद्देश्य संविधान और लोकतंत्र को बचाना है।

खरगे ने कहा, "लोकतंत्र में चुनाव लड़ना आम बात है। हमारा मुख्य लक्ष्य संविधान को बचाना और लोकतंत्र की रक्षा करना है। जिस धरती पर महात्मा गांधी और वल्लभभाई पटेल जैसे लोगों ने जन्म लिया और देश को आजादी दिलाई - ये दोनों हमारे लिए बहुत सम्माननीय हैं। देश उनकी वजह से एकजुट है।

उपराष्ट्रपति चुनाव पर बोलते हुए खड़गे ने कहा हमारे पास बहुमत नहीं था, हमें जितने वोट मिलने थे, उतने ही मिले।

Created On :   10 Sept 2025 4:24 PM IST

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story