बिहार विधानसभा चुनाव 2025: महागठबंधन की एकजुटता पर चिराग पासवान का बड़ा दावा, 2020 में NDA की स्थिति का भी किया जिक्र

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। बिहार विधानसभा चुनाव की तारीख जैसे-जैसे पास आ रही है वैसे-वैसे सियासी गलियारों में हलचल बढ़ती जा रही है। एक ओर सभी दल अपनी रणनीतियों को मजबूत करने में लगे हुए है तो दूसरी तरफ नेता एक दूसरे पर निशाना साध रहे हैं। इस बीच केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने शुक्रवार (1 नवंबर) को मीडिया से बात करते हुए महागठबंधन में एकजुटता ना होने का दावा किया है। तो चलिए जानते हैं चिराग पासवान ने विपक्ष को लेकर क्या कहा है?
यह भी पढ़े -'बीजेपी हमेशा से कह रही है कि नेहरू और सरदार पटेल में मतभेद' बीजेपी नेता धर्मेंद्र प्रधान ने कांग्रेस चीफ के बयान पर किया पलटवार
'2020 में एनडीए बिखरी हुई थी'
केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने कहा कि जिस तरह से हम जहां भी जाते हैं, एनडीए की लहर देखते हैं, उससे जरा भी शक नहीं रह जाता कि इस बार बिहार में एनडीए की मजबूत सरकार बनेगी। 2020 में एनडीए बिखरा हुआ था, जबकि महागठबंधन एकजुट था; बिखराव हुआ, लेकिन उसके बावजूद एनडीए ने सरकार बनाई। लेकिन आज स्थिति उलट है, आज महागठबंधन बिखरा हुआ है, और एनडीए एकजुट है। प्रियंका गांधी शायद आज चुनाव प्रचार करने वाली हैं; वो कांग्रेस की सीटों पर प्रचार करने वाली हैं, तो जाहिर है वो अपने ही गठबंधन के घटक दलों के खिलाफ प्रचार करेंगी, और इसलिए इसका असर दूसरी सीटों पर भी पड़ेगा।
यह भी पढ़े -दिल्ली में छाए बारी बादल, यूपी-बिहार से लेकर अन्य राज्यों में हो रहा ठंड का एहसास, जानें कैसा रहेगा आपके शहर के मौसम का हाल
'महागठबंधन एकजुट नहीं'
इससे पहले चिराग पासवान ने कहा था कि माहौल एकतरफा है और हम अपनी उम्मीदों से बेहतर प्रदर्शन करेंगे। एनडीए ने समय पर सीटों का बंटवारा पूरा कर लिया जिससे बहुत सकारात्मक संदेश गया है। चूंकि महागठबंधन अपने लोगों को एकजुट रखने में असमर्थ है, इसलिए हमें अधिक सीटें जीतने की उम्मीद है। जो गठबंधन अपने सहयोगी दलों का ध्यान नहीं रख सकता, वह राज्य का ध्यान कैसे रखेगा? बिहार की जनता महागठबंधन के नेताओं से ये सवाल पूछ रही है। एनडीए के नेता 14 नवंबर को फिर से दिवाली मनाएंगे।
Created On :   1 Nov 2025 1:35 PM IST












