बिहार विधानसभा चुनाव 2025: 'चुनाव से पहले 10,000 रुपये बांटे गए', बेगूसराय में प्रियंका गांधी का NDA पर कड़ा प्रहार, बोलीं- उनके इरादे नेक नहीं

चुनाव से पहले 10,000 रुपये बांटे गए, बेगूसराय में प्रियंका गांधी का NDA पर कड़ा प्रहार, बोलीं- उनके इरादे नेक नहीं

डिजिट डेस्क, नई दिल्ली। बिहार विधानसभा चुनाव के मद्देनजर सियासी पारा हाई है। सभी वोट बैंक बनाने के लिए प्रचार-प्रसार करने में जुटे हुए हैं। इस कड़ी में कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी भी शनिवार (1 नवंबर) को बिहार पहुंचीं। उन्होंने बेगूसराय में जनसभा को संबोधित कर सत्ताधारी गठबंधन एनडीए पर जोरदार निशाना साधा। उन्होंने कहा कि एनडीए ने बिहार में महिलाओं के लिए कुछ नहीं किया, लेकिन चुनाव से ठीक पहले 10,000 रुपये बांटे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि क्या बिहार की जनता जीवन यापन करने के लिए संघर्ष कर रही है जो पीएम आकर पूछते हैं कितने पैसे देने चाहिए? इसके अलावा प्रियंका गांधी ने महागठबंधन की तारीफों के पुल भी बांधे।

एनडीए पर निशाना

एक जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि जब जनता जागरूक हो जाती है, तो महलों में रहने वाले और अपनी छवि चमकाने पर ध्यान केंद्रित करने वाले राजनेता डरने लगते हैं। इसीलिए वे वोट चोरी का सहारा लेते हैं। युवा बेरोजगार हैं और बिहार में भ्रष्टाचार व्याप्त है। बिहार में आप जितने भी कारखाने देखते हैं, वे सभी कांग्रेस की पहल पर थे; आईआईटी और एम्स जैसे संस्थान जवाहरलाल नेहरू द्वारा बनाए गए थे। हम अल्पसंख्यकों के शोषण को समाप्त करने के लिए समाज में समानता की मांग करते हैं। उन्होंने बिहार में महिलाओं के लिए कुछ नहीं किया, लेकिन चुनाव से ठीक पहले 10,000 रुपये बांटे। उनके इरादे नेक नहीं हैं। अपना वोट सोच-समझकर डालें, यह आपका अधिकार है और स्वाभिमान का मामला है।

यह भी पढ़े -जोकीहाट में बीजेपी को जीत की तलाश, पारिवारिक प्रतिद्वंद्विता, रणनीतियां और साम्प्रदायिकता जीत में निभाती है अहम भूमिका

'क्या यहां के लोग जीवन चलाने के लिए संघर्ष कर रहे?'

कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि वे ऐसी टिप्पणियां करेंगे जिससे लोग डर जाएंगे। लेकिन लोग क्या चाहते हैं? लोग वर्तमान के बारे में बात करना चाहते हैं और वे कैसे अपना गुजारा कर रहे हैं। प्रधानमंत्री मोदी यहां आते हैं और पूछते हैं कि उन्हें कितने करोड़ रुपये देने चाहिए। इसका क्या मतलब है? यहां के लोग जीविका चलाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं। उन्होंने अपनी सरकार के पिछले 20 वर्षों में नौकरियां क्यों नहीं दीं? वे अब ऐसा क्यों करना चाहते हैं?

Created On :   1 Nov 2025 4:21 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story