मौसम अपडेट: दिल्ली में छाए बारी बादल, यूपी-बिहार से लेकर अन्य राज्यों में हो रहा ठंड का एहसास, जानें कैसा रहेगा आपके शहर के मौसम का हाल

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। उत्तर भारत में लगातार मौसम ठंडा हो रहा है। लोगों में ठिठुरन बढ़ रही है। वहीं, मोंथा चक्रवात के चलते देश के दक्षिणी और पूर्वी हिस्से में थोड़ी परेशानियां सामने आई हैं। देश के कुछ हिस्सों में भारी बारिश भी हुई है, जिसको लेकर मौसम विभाग ने जानकारी दी थी। इसके अलावा, देश के कुछ हिस्सों में बारिश अब भी हो रही है तो कुछ हिस्सों में बर्फबारी भी देखने को मिल रही है। मौसम विभाग के मुताबिक, आने वाले एक दो दिनों तक कई जगहों पर बादल छाए रह सकते हैं। जिसमें, दिल्ली, नोएडा, गुरुग्राम, फरीदाबाद और गाजियाबाद जैसी कई जगहें शामिल हैं।
यूपी में कैसेा रहने वाला है मौसम?
यूपी के मौसम के बारे में जानें तो, यहां पर बादल छाए रह सकते हैं। साथ ही हल्की बूंदाबांदी भी देखने को मिल सकती है। इसके अलावा, अन्य राज्यों में भी बादलों का आना जाना लगा रहने वाला है। जिसमें बिहार, हरियाणा, पंजाब और राजस्थान जैसे राज्यों के कई हिस्से शामिल हैं।
पूर्वोत्तर में कैसा है मौसम?
मौसम विभाग की तरफ से पूर्वोत्तर के कई हिस्सों में मध्यम बारिश और गरज होने के अनुमान जताए गए हैं। जिसमें अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय शामिल हैं। इसके अलावा, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भी इसका असर देखने को मिल सकता है।
मध्य प्रदेश में हो सकती है बारिश
मध्य प्रदेश में मौसम ने फिर से करवट ली है। प्रदेश में ठंड के साथ-साथ बारिश का असर भी देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक, प्रदेश में तीन वेदर सिस्टम एक साथ एक्टिव हैं, जिसके चलते आंधी-गरज के साथ बारिश हो सकती है। मौसम विभाग के मुताबिक, भोपाल, विदिशा, रायसेन, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना, मंडला, पन्ना, दमोह, सागर, छतरपुर, टीकमगढ़ जैसे कई अन्य जिले शामिल हैं।
यह भी पढ़े -पीएम मोदी ने हरियाणा, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ समेत इन राज्यों के स्थापना दिवस की दी शुभकामनाएं
पहाड़ी इलाकों में गिर सकती है बर्फ
उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश जैसे पहाड़ी इलाकों के मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। तापमान लगातार गिरने लगा है। आने वाले दो चार दिनों में यहां पर बर्फबारी होने की भी संभावना जताई गई है।
Created On :   1 Nov 2025 11:26 AM IST













