President's Tweet: MP-छत्तीसगढ़ और हरियाणा सहित अन्य राज्यों के स्थापना दिवस पर राष्ट्रपति मुर्मू ने दी शुभकामनाएं

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शनिवार श्को (1 नवंबर) छत्तीसगढ़, हरियाणा, मध्य प्रदेश, केरल, कर्नाटक सहित अन्य राज्यों को उनके स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दी। इसके अलावा एमपी के मुख्यमंत्री मोहन यादव, हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट किया है।
यह भी पढ़े -बीजेपी सांसद रवि किशन को गोली मारने की मिली धमकी, आरोपी ने खेसारी लाल यादव का समर्थन करते हुए कही ये बात
यह भी पढ़े -'बीजेपी हमेशा से कह रही है कि नेहरू और सरदार पटेल में मतभेद' बीजेपी नेता धर्मेंद्र प्रधान ने कांग्रेस चीफ के बयान पर किया पलटवार
मोहन यादव ने किया पोस्ट
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि छत्तीसगढ़, हरियाणा, केरल, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु एवं पंजाब के स्थापना दिवस पर सभी प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं। 'विकसित भारत' के संकल्प के साथ सभी प्रदेश विकास, समृद्धि और खुशहाली के नित नए कीर्तिमान रचें, ईश्वर से यही कामना है।
सीएम सैनी ने क्या कहा?
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने एक्स पोस्ट में लिखा कि हरियाणा दिवस की सभी प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं। यह दिन हमारे गौरवशाली इतिहास, समृद्ध संस्कृति और परिश्रमी जनता की अदम्य ऊर्जा का प्रतीक है। हरियाणा की यह वीरभूमि साहस, समर्पण और मेहनत की मिसाल रही है, जहां किसानों ने अन्न के भंडार भरे, खिलाड़ियों ने विश्व पटल पर तिरंगा लहराया और वीर जवानों ने देश की सीमाओं की रक्षा में अद्वितीय शौर्य दिखाया। आज हरियाणा केवल परिश्रम की धरती नहीं, बल्कि प्रगति, शिक्षा, खेल और औद्योगिक विकास का अग्रदूत बन चुका है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘विकसित भारत’ के संकल्प को साकार करने के लिए, हरियाणा ‘विकसित हरियाणा’ के निर्माण में दृढ़ता और समर्पण के साथ निरंतर आगे बढ़ रहा है।
Created On :   1 Nov 2025 10:56 AM IST












