द्विपक्षीय संबंध: पीएम मोदी और जापानी समकक्ष के बीच राष्ट्रपति भवन में हुई मुलाकात, एक दूसरे ने अपने मंत्री और प्रतिनिधिमंडल से कराया परिचय

डिजिटल डेस्क, भोपाल। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और जापान की प्रधानमंत्री सनाए तकाइची ने राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन में मुलाकात की। इस दौरान दोनों देश के पीएम ने अपने अपने मंत्रियों और प्रतिनिधिमंडल से मिलवाया।
यह भी पढ़े -जापान को मिलने वाली है पहली महिला पीएम? साने तकाइची ने जीता एलडीपी अध्यक्ष का चुनाव, पार्टी ने साने पर लगाई मुहर
इससे पहले जापान की प्रधानमंत्री सनाए ताकाइची का राष्ट्रपति भवन के प्रांगण में औपचारिक स्वागत किया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी इस दौरान मौजूद रहे।
थोड़ी देर बाद प्रधानमंत्री मोदी और ताकाइची के बीच बड़ी मीटिंग होने वाली है। जापानी पीएम को राष्ट्रपति भवन में गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। प्रधानमंत्री मोदी के निमंत्रण पर जापानी पीएम अपने पहले भारत के तीन दिवसीय आधिकारिक दौरे पर बीते दिन बुधवार को नई दिल्ली पहुंची।
1 से 3 जुलाई तक वो भारत में रहेंगी। इस दौरान दोनों देशों के बीच होने वाले 16वें भारत-जापान वार्षिक शिखर सम्मेलन में वे शामिल होगी। सम्मेलन में रक्षा, प्रौद्योगिकी ,व्यापार, निवेश और हिंद-प्रशांत (इंडो-पैसिफिक) क्षेत्र में सहयोग समेत कई अहम मुद्दों पर चर्चा होगी।
Created On :   2 July 2026 10:52 AM IST













