Sanae Takaichi: जापान को मिलने वाली है पहली महिला पीएम? साने तकाइची ने जीता एलडीपी अध्यक्ष का चुनाव, पार्टी ने साने पर लगाई मुहर

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। जापान की सत्ताधारी पार्टी लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी (एलडीपी) ने अपने नए अध्यक्ष को जिता दिया है। पार्टी ने इस बार पूर्व आर्थिक सुरक्षा साने ताकाइची को चुना है। तकाइची ने कृषि मंत्री शिंजिरो कोइजुमी को हराकर अपनी जीत दर्ज की है। इस जीत से ये अनुमान लगाए जा रहे हैं कि, तकाइची ने पहली महिला प्रधानमंत्री का अपना रास्ता साफ कर लिया है। संसद में अगले हफ्ते ही चुनाव होने वाले हैं, जिसमें एलडीपी-कोमेइतो गठबंधन के बहुमत के चलते ही उनकी जीत को एक तरह से तय ही माना जा रहा है।
तकाइची ने कोइजुमी को हराया
बता दें, पहले दौर में मतदान में तकाइची ने कोइजुमी को 19 वोटों से हराया है। तकाइची को 183 वोट मिले थे और कोइजुमी को सिर्फ और सिर्फ 164 ही वोट मिले हैं। इस वोटिंग में पूर्ण बहुमत ना मिलने पर तुरंत ही दूसरे दौर का भी रनऑफ आयोजित किया गया है। इसमें तकाइची ने जीत हासिल की है। ये फैसला एलडीपी सांसदों और करीब 10 लाख पंजीकृत सदस्यों के वोटों से ही हुआ है। बता दें, एलडीपी के इस चुनाव में पांच उम्मीदवार उतारे थे, उसमें से दो वर्तमान मंत्री हैं और तीन पूर्व मंत्री भी हैं।
जापान की राजनीतिक व्यवस्था में निभाई अहम भूमिका
तकाइची ने पहले कई बार जापान की राजनीतिक व्यवस्था में अहम भूमिका निभाई है। वे पूर्व आंतरिक मामलों की मंत्री के तौर पर काम कर चुकी हैं। साथ ही देस की राजनीति में एक रूढ़िवादी राष्ट्रवादी नेता के तौर पर जानी जाती हैं। एलडीपी के वर्तमान पीएम शिगेरु इशिबा की जगह पर अब वे सरकार की कमान हाथों में ले सकती हैं।
Created On :   4 Oct 2025 1:52 PM IST