बिहार विधानसभा चुनाव 2025: NDA के घोषणा पत्र जारी करने के बाद महागठबंधन में डर? गिरिराज सिंह ने तेजस्वी यादव को घेरा

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। एनडीए के घोषणा पत्र को लेकर बिहार की राजनीति में हलचल तेज होती जा रही है। आरजेडी नेता तेजस्वी यादव और मनोज कुमार झा के निशाने के बाद केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह की प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होंने कहा कि एनडीए के मैनिफेस्टो जारी करने के बाद से आरजेडी और कांग्रेस डरी हुई है। तेजस्वी यादव ने बिहार की जनता से खोखले वादे किए हैं।
आपको बता दें कि, एनडीए ने शुक्रवार को अपना घोषणा पत्र जारी किया था जिसके बाद से ही विपक्षी , सत्ताधारी गठबंधन पर हमलावर है।
यह भी पढ़े -'बीजेपी हमेशा से कह रही है कि नेहरू और सरदार पटेल में मतभेद' बीजेपी नेता धर्मेंद्र प्रधान ने कांग्रेस चीफ के बयान पर किया पलटवार
यह भी पढ़े -बीजेपी सांसद रवि किशन को गोली मारने की मिली धमकी, आरोपी ने खेसारी लाल यादव का समर्थन करते हुए कही ये बात
तेजस्वी ने क्या कहा था?
एनडीए के 'संकल्प पत्र' पर तेजस्वी यादव ने कहा था कि सीएम को शायद यह भी नहीं पता होगा कि उस घोषणापत्र में क्या है। शायद उन्हें बोलने से रोकने के लिए प्रेस कॉन्फ्रेंस छोटी कर दी गई। हमने उसे पढ़ा। एनडीए को इसके बजाय 'सॉरी पत्र' जारी करना चाहिए और बिहार के 14 करोड़ लोगों से माफी मांगनी चाहिए। उनके 20 साल के शासन के बावजूद राज्य सबसे गरीब है। यहां कोई कारखाने नहीं हैं, कोई निवेश नहीं है। यह सरकार सभी क्षेत्रों में विफल रही है। इसलिए, उन्हें एक 'सॉरी पत्र' जारी करना चाहिए था। वे जल्दबाजी में घोषणा पत्र लेकर आए हैं।
'पीएम और उनकी टीम शून्य'
एनडीए के संयुक्त 'संकल्प पत्र' पर राजद नेता मनोज कुमार झा ने कहा था कि सीधे शब्दों में कहें तो यह दबाव है। हमने समय से पहले घोषणापत्र जारी कर दिया। लोगों में इसका आकर्षण है और वे इसे आशा भरी नजरों से देख रहे हैं। तेजस्वी यादव ने स्पष्ट कमिटमेंट की है। रोजगार के मोर्चे पर प्रधानमंत्री और उनकी टीम का रिकॉर्ड शून्य है।
Created On :   1 Nov 2025 12:58 PM IST













