बिहार विधानसभा चुनाव 2025: सामाजिक और शैक्षिक चुनौतियों से संघर्ष कर रहा करगहर सियासी रूप से अधिक अहम और रोचक मुकाबले वाली सीट

डिजिटल डेस्क, पटना। 243 विधानसभा सीट वाले बिहार में करगहर, विधानसभा सीट रोहतास जिले में आती है। इस क्षेत्र को 2008 में परिसीमन के बाद अलग विधानसभा क्षेत्र का दर्जा मिला और 2010 में पहली बार यहां चुनाव हुआ। ये पूरी तरह से ग्रामीण क्षेत्र है। 2010 और 2015 में जेडीयू और 2020 में आरजेडी को जीत मिली।
करगहर, सामान्य सीट है ,यहां 20.41% एससी, और करीब साढे़ 6 फीसदी मुस्लिम आबादी है। शिक्षा की दृष्टि से करगहर, क्षेत्र अभी भी कई चुनौतियों का सामना कर रहा है। शिक्षा और लैंगिक असमानता में अंतर साफ दिखाई देता है। सामाजिक और शैक्षिक चुनौतियों से संघर्ष कर रहा करगहर सियासी रूप से पक्ष-विपक्ष के बीच अधिक अहम और रोचक मुकाबले वाली सीट है।
बिहार में दो चरणों में 6 नवंबर और 11 नवंबर को वोटिंग होगी, नतीजे 14 नवंबर को आएंगे। आज 17 नवंबर को पहले चरण के नामांकन की आखिरी तारीख है। दूसरे चरण के लिए नामांकन की अंतिम तारीख 20 अक्टूबर है।
Created On :   1 Nov 2025 1:32 PM IST












