Al Qaeda Terror Module: अल कायदा टेरर मॉड्यूल की मास्टरमाइंड गिरफ्तार, गुजरात ATS ने शमा परवीन को कर्नाटक से दबोचा, पूछताछ जारी

अल कायदा टेरर मॉड्यूल की मास्टरमाइंड गिरफ्तार, गुजरात ATS ने शमा परवीन को कर्नाटक से दबोचा, पूछताछ जारी
  • गुजरात एटीएस की बड़ी कामयाबी
  • अल कायदा टेरर मॉड्यूल की मुख्य महिला आतंकी अरेस्ट
  • 30 साल की है शमा परवीन

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अल कायदा टेरर मॉड्यूल मामले में गुजरात एंटी टेररिस्ट स्क्वाड (Anti-Terrorist Squad/ ATS) को बड़ी सफलता मिली है। गुजरात एटीएस ने कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु से मॉड्यूल की मुख्य महिला आतंकी शमा परवीन को दबोचा है। जिससे फिलहाल पूछताछ जारी है। शमा की उम्र 30 बताई जा रही है। इससे पहले भी अल-कायदा की भारतीय इकाई AQIS (Al-Qaeda in Indian Subcontinent) से जुड़े 4 आतंकियों को गिरफ्तार किया गया था। यह सभी सोशल मीडिया का इस्तेमाल कर के लोगों को भड़काने का काम करते थे।

कहां से गिरफ्तार हुए थे 4 आतंकी?

जानकारी के मुताबिक, 4 में से 2 आतंकियों को गुजरात, एक दिल्ली और एक को नोएडा से गिरफ्तार किया गया था। यह सभी सोशल मीडिया पर भड़काउ और देश विरोधी चीजें पोस्ट करते थे। साथ ही, लोगों को देश के खिलाफ उकसाते थे।

आतंकियों के नाम

फरीदीन शेख (अहमदाबाद),

मोहम्मद फैक (दिल्ली),

जीशान अली (नोएडा),

सैफुल्लाह कुरेशी (मोडासा, गुजरात)

सोशल मीडिया अकाउंट्स के बारे में मिली जानकारी

न्यूज रिपोर्ट्स के मुताबिक, गुजरात एटीएस के डिप्टी एसपी हर्ष उपाध्याय को 10 जून 2025 को अकाउंट्स के बारे में खुफिया सूचना मिली थी। उन्हें बताया गया था कि कुछ इंस्टाग्राम अकाउंट्स से आतंकवादी कंटेंट, वीडियोज, फोटोज शेयर की जा रही थी।

यह है वह अकाउंट्स

@mujahideen.3

@f4rdeen_03

@sharyat_ya_shahadat

@mujahideen.3

@sefullah_muja_hid313

टेरर मॉड्यूल क्या है?

टेरर मॉड्यूल को आसान भाषा में समझें तो यह आतंकवादियों का छोटा समूह (ग्रुप) होता है। यह लोग खुफिया तरीके से अपने काम को अंजाम देते हैं। जैसे-

हमले की प्लानिंग करना

लोगों को भड़का कर आतंकवादी बनाना

हथियार, पैसे और जानकारी जुटाना

आपको बता दें कि, यह मॉड्यूल्स बड़े आतंकी संगठनों की मदद करते हैं। जैसे अल कायदा, ISIS आदि।

Created On :   30 July 2025 12:23 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story