- Home
- /
- चुनाव
- /
- विधानसभा चुनाव
- /
- बिहार विधानसभा चुनाव 2025
- /
- NDA के घोषणा पत्र पर मुकेश सहनी ने...
बिहार विधानसभा चुनाव 2025: NDA के घोषणा पत्र पर मुकेश सहनी ने कसा तंज, कहा- 20 सालों से बिहार विकास की पटरी पर नहीं आया

डिजिटल डेस्क, पटना। बिहार चुनाव को ध्यान में रखते हुए एनडीए गठबंधन ने अपना चुनावी घोषणा पत्र जारी कर दिया है। जिसमें प्रदेश के 1 करोड़ लोगों को नौकरी और महिलाओं को 2-2 लाख रुपए की सहायता देने का वादा किया है। इस पर विकासशील इंसान पार्टी चीफ मुकेश सहनी ने टिप्पणी करते हुए कहा कि गठबंधन ने अपने घोषणा पत्र का नाम संकल्प पत्र दिया है। यह बेमानी है, इसके अलावा उसमें कुछ भी नहीं है। उन्होंने आगे कहा कि उन्होंने घोषणा पत्र में जो घोषणाएं की है वह केवल आई वॉश है।
NDA सरकार पर किया हमला
विकासशील इंसान पार्टी चीफ ने एनडीए सरकार पर हमला करते हुए कहा कि उनकी सरकार पिछले 20 सालों से है। तो उन्हें यह बताना चाहिए कि प्रदेश पिछला राज्य अभी तक क्यों बना है। उन्होंने आगे कहा कि मौजूदा समय में भी युवाओं को शिक्षा, रोजगार और उपचार के लिए दूसरे प्रदेशों में जा रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि एनडीए को अपने घोषणा पत्र की जगह मुख्यमंत्री चेहरे की भी घोषणा करनी चाहिए थी। अब बिहार की जनता को उनके घोषणा पत्र पर विश्वास नहीं है।
20 सालों से बिहार विकास के पथ पर नहीं आया
मुकेश सहनी ने नीतीश सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि उनकी सरकार 20 सालों से बिहार को विकास की राह पर नहीं ला सकी है। अब वह आगामी पांच सालों में क्या कर लेंगे। इस वजह से बिहार के लोग इस बार बदलाव का मन बना चुके हैं। उन्होंने स्पष्ट करते हुए कहा कि राज्य में महागठबंधन की सरकार बन रही है। जो सभी धर्मों, जातियों की सरकार होगी।
आपको बता दें कि इस चुनाव के लिए महागठबंधन ने पहले ही अपना घोषणा पत्र जारी कर दिया था। वहीं, लगातार मुकेश सहनी एनडीए पर हमलवार होते हुए नजर आ रहे हैं। उनके अलावा तमामा राजनीतिक दल चुनावी मैदान में जोरों-शोरों से प्रचार कर रहे हैं।
Created On :   1 Nov 2025 12:10 AM IST












