Bihar Govt Oath Ceremony: नीतीश कुमार आज 10वीं बार लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ, पटना के गांधी मैदान में तैयार मंच, जानिए कब से शुरु होगा कार्यक्रम समारोह

डिजिटल डेस्क, पटना। बिहार की जनता को आज नया मुख्यमंत्री मिलने वाला है। राजधानी पटना के गांधी मैदान में नीतीश कुमार 10वीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। यह शपथ ग्रहण समारोह का कार्यक्रम गुरुवार की सुबह 11.30 बजे तय किया गया है। इस शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय मंत्री अमित शाह समेत दर्जन भर अगल-अलग राज्यों को मुख्यमंत्री शामिल हो रहे हैं। इनके अलावा कई VIP भी उपस्थित होंगे। एनडीए को प्रचंड बहुतम मिलने के बाद से यह कायस लगाए जा रहे थे कि बीजेपी नया मुख्यमंत्री बना सकती है।
इस सभी उठापटक के बीच नीतीश कुमार को एनडीए विधायक दल का नेता चुन लिया गया है। जो माहौल अब शांत हो गया है। इसके पहले नीतीश कुमार ने राजभवन पहुंचकर राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान से मुलाकात की और मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा सौंपा और साथ में नई सरकार बनाने का दावा पेश किया गया।
इसके अलावा उपमुख्यमंत्री किसको बनाया जाएगा, उसका सस्पेंस भी खत्म हो गया है। बीजेपी नेता सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा को डिप्टी सीएम बनाया जाएगा। यह जानकारी की भी सामने आई है कि ये दोनों नेता नीतीश कुमार के करीबी है।
एनडीए विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद नीतीश कुमार ने विधानसभा के सेंट्रल हॉल में कहा, "अब सब जगह से फायदा हो रहा है। अपना राज्य पहले से ज्यादा आगे बढ़ रहा है और आगे बढ़ता रहेगा। पहले वालों ने कोई काम किया क्या? 2005 में जब हम लोग आए तो हम लोगों ने काम करना शुरू किया। इस बार तो और ज्यादा विकास होगा।"
यह भी पढ़े -चुनाव में मिली करारी हार के बाद प्रशांत किशोर ने मानी अपनी गलती, मैं चुनाव लड़ता तो शायद नतीजे कुछ होते बेहतर
ये नेता बुधवार रात को पहुंचे पटना
नीतीश कुमार के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा से लेकर कई राज्यों के मुख्यमंत्री पहुंचेंगे। इनके अलावा बुधवार रात को अमित शाह पटना पहुंचे।
इन राज्यों के सीएम होंगे शामिल
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता, राजस्थान के सीएम भजन लाल शर्मा, मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव, छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णु देव साय, गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल, आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू और आईटी मंत्री नारा लोकेश इस कार्यक्रम में उपस्थित रहेंगे।
वहीं, असम के सीएम हेमंत विस्वा सरमा, उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी, महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस, गोवा के सीएम प्रमोदी सावंत, केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान समेत दूसरे मंत्री भी शरीक होने वाले हैं।
Created On :   20 Nov 2025 12:23 AM IST












