बिहार सियासत: SIR पर विपक्ष ने फैलाया खूब भ्रम...जनता ने दिखाया आईना, जेडीयू नेता ने महागठबंधन पर किया तीखा हमला

SIR पर विपक्ष ने फैलाया खूब भ्रम...जनता ने दिखाया आईना, जेडीयू नेता ने महागठबंधन पर किया तीखा हमला
बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए ने बंपर जीत दर्ज की। वहीं एसआईआर और वोट चोरी जैसे मुद्दों को आगे कर चुनाव में उतरा महागठबंधन बुरी तरह हार गया। 243 विधानसभा सीटों में से उसे केवल 33 सीटों पर ही जीत मिल सकी।

डिजिटल डेस्क, पटना। बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए ने बंपर जीत दर्ज की। वहीं एसआईआर और वोट चोरी जैसे मुद्दों को आगे कर चुनाव में उतरा महागठबंधन बुरी तरह हार गया। 243 विधानसभा सीटों में से उसे केवल 33 सीटों पर ही जीत मिल सकी। चुनाव जीतने के बाद एनडीए में शामिल दल के नेता महागठबंधन पर निशाना साध रहे हैं। इसी क्रम में जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के वरिष्ठ नेता नीरज कुमार ने एसआईआर के मुद्दे पर विपक्ष पर जोरदार हमला किया है।

जनता ने विपक्ष को नकारा

मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि बिहार विधानसभा चुनाव से पहले एसआईआर को लेकर विपक्ष ने खूब भ्रम फैलाया। जनता ने उन दलों और उनके उम्मीदवारों को पूरी तरह नकार दिया। अगर अब भी कांग्रेस इसका विरोध कर रही है तो यह उनकी मानसिक दिवालियापन और हताशा को दर्शाता है।

घबराए नहीं विपक्ष

20 नवंबर को पटना के गांधी मैदान में होने वाले शपथ ग्रहण समारोह पर नीरज कुमार ने कहा कि यह बिहार के लिए गर्व का क्षण होगा। लाखों लोग गांधी मैदान में इसका गवाह बनेंगे। मैं विपक्ष से कहता हूं, घबराएं नहीं, हिम्मत से काम लें। राजनीति में वही टिकता है जो साहस दिखाता है। बिहार की जनता ने पीएम मोदी और नीतीश कुमार के नेतृत्व पर भरोसा दिखाया। यह उत्सव का दिन है और इसके साक्षी बिहार की जनता बनेगी।

बता दें कि एसआईआर को लेकर राहुल गांधी और तेजस्वी यादव ने बिहार विधानसभा चुनाव से पहले वोटर अधिकार यात्रा निकाली थी। लेकिन, चुनाव में इसका असर देखने को नहीं मिला। एनडीए ने 202 सीट जीतकर बंपर जीत हासिल की। 20 नवंबर को गांधी मैदान में भव्य शपथ ग्रहण समारोह की तैयारी हो रही है। इस शपथ ग्रहण समारोह में पीएम मोदी सहित कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों के आने की संभावना है।

Created On :   19 Nov 2025 3:23 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story