BMC चुनाव को लेकर महाविकास अघाड़ी में फूट!: बिहार की हार के बाद सपा और कांग्रेस में दरार? महाराष्ट्र में अकेले चुनाव लड़ने का किया ऐलान
डिजिटल डेस्क, मुंबई। महाराष्ट्र में नगर निकाय चुनाव को लेकर तैयारियां तेज हैं। हालांकि, इससे पहले विपक्षी दलों के महाविकास अघाड़ी में फूट पड़ती नजर आ रही है। दरअसल, समाजवादी पार्टी ने नगर निकाय चुनाव को लेकर अपना रुख साफ कर दिया है। सपा ने आगामी नगर निकाय चुनाव के लिए अकेले लड़ने की घोषणा की है। इस बात की पुष्टि समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अबू आजमी ने बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए दी। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। अबू आजमी ने कहा कि कांग्रेस जैसी बड़ी पार्टी सिर्फ लेना चाहती है देना नहीं चाहती है। पूरे महाराष्ट्र में समाजवादी पार्टी महानगर पालिका का चुनाव लड़ेगी। मुंबई में 150 सीट पर लड़ेंगे। मुंबई के स्लम इलाके में लोगों को साफ पानी नहीं मिल रहा।
बीएमसी चुनाव के लिए अकेले लड़ेगी सपा
प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए अब कांग्रेस के नेतृत्व पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस में लीडरशिप की कमी है। कांग्रेस को अपने संगठन में बदलाव और सुधार करनी चाहिए। अलायंस अच्छे से होता था तो परिणाम अच्छे आते हैं। अलायंस में कांग्रेस हमको नहीं बुलाती है, संयम रखना चाहिए।
इसके बाद अबू आजमी ने कहा कि समाजवादी पार्टी आंदोलन का नाम है। किसान , मज़दूर और दबे कुचले लोगों की पार्टी है। समाजवादी पार्टी धर्म की बात नहीं करती। उन्होंने कहा कि निकाय चुनाव में आरक्षण के चलते कई उम्मीदवार चुनाव नहीं लड़ पा रहे है। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी वंचितों, दलितों और पिछड़ों की पार्टी है। बीएमसी में नगरसेवकों की सीट का रिजर्वेशन कम से कम 1 साल पहले घोषित होनी चाहिए जिससे कैंडिडेट तैयारी कर सकें।
अबू धाबी ने कांग्रेस पर साधा निशाना
सपा नेता ने कहा कि पार्टी की तरफ से 20 नवंबर से फॉर्म वितरण होगा। जहां चुनकर आएंगे वहां लड़ेंगे। हम अकेले चुनाव लड़ेंगे, कोई गठबंधन नहीं करेंगे। पिछले चुनाव में बिना हमसे बात किए सिर्फ दो सीट छोड़ीं।
अबू आजमी ने कहा कि एकनाथ शिंदे और अजीत पवार के पास जाओ तो उनके लोगों को फंड मिलता है। सबसे कम फंड शिवाजी नगर गोवंडी में मिलता है। सपा अध्यक्ष यही नहीं रुके, उन्होंने राज ठाकरे की महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) पर भी जमकर निशाना साधा। अबू आजमी ने कहा कि पार्टी की तरफ से 20 नवंबर से फॉर्म वितरण होगा। जहां चुनकर आएंगे वहां लड़ेंगे। हम अकेले चुनाव लड़ेंगे, कोई गठबंधन नहीं करेंगे। पिछले चुनाव में बिना हमसे बात किए सिर्फ दो सीट छोड़ीं।
Created On :   19 Nov 2025 4:11 PM IST












