Bihar News: बिहार की नई कैबिनेट में 20 मंत्री ले सकते हैं शपथ, महिलाओं को भी मिल सकता है मौका, यहां देखें पूरी लिस्ट

बिहार की नई कैबिनेट में 20 मंत्री ले सकते हैं शपथ, महिलाओं को भी मिल सकता है मौका, यहां देखें पूरी लिस्ट
बिहार में नई सरकार के लिए 20 नवंबर को सुबह 11:30 बजे शपथ ग्रहण समारोह के आयोजन में करीब 20 मंत्री शपथ ले सकते हैं। साथ ही महिलाओं को भी मौका मिलेगा।

डिजिटल डेस्क, पटना। बिहार में नई सरकार का गठन होने वाला है। इसके लिए गुरुवार (20 नवंबर) को सुबह 11:30 बजे पटना के गांधी मैदान में आयोजन होने वाला है। जानकारी के मुताबिक, सीएम नीतीश कुमार के साथ करीब 20 मंत्री शपथ ग्रहण करने वाले हैं। डिप्टी सीएम के लिए रेस में बीजेपी के सम्राट चौधरी, मंगल पांडेय और विजय कुमार सिन्हा हैं। इसके अलावा, विजय कुमार सिन्हा का नाम स्पीकर पद के लिए भी आगे चल रहा है।

कौन होगा बीजेपी से मंत्री?

बीजेपी से मंत्री पद के लिए नितिन नवीन, श्रेयसी सिंह और रमा निषाद का नाम हो सकता है। साथ ही एक या दो डिप्टी सीएम भी बनाए जा सकते हैं। इन सबके बीच जो एक बड़ी बात है वो है कि इस बार महिलाओं को भी डिप्टी सीएम के तौर पर कार्यरत किया जा सकता है। इसकी चर्चा तेजी से हो रही है। मालूम हो कि, बिहार में बीजेपी से रेण देवी उपमुख्यमंत्री के पद पर काम कर चुकी हैं।

जेडीयू कोटे से किसको मिल सकता है मौका?

जानकारी के मुताबिक, जेडीयू कोटे की कई पुराने मंत्रियों को वापस से रखा जा सकता है। जिसमें बिजेंद्र यादव, विजय कुमार चौधरी, जमा खान, श्रवण कुमार, लेसी सिंह, रत्नेश सदा औ मदन सहनी का नाम शामिल है। सूत्रों के मुताबिक, जेडीयू में नए चेहरे भी शामिल हो सकते हैं। जिसमें उमेश कुशवाहा और कलाधर मंडल शामिल हैं। इनके अलावा, राष्ट्रीय लोक मोर्चा से उपेंद्र कुशवाहा की पत्नी को भी मंत्री पद मिल सकता है।

डिप्टी सीएम की रेसम में कौन-कौन?

बीजेपी से पुराने मंत्रियों को वापस से रखा जा सकता है। जिसमें सम्राट चौधरी, विजय कुमार सिन्हा, मंगल पांडेय, नितिन नवीन, नीतीश मिश्रा और रेणु देवी का नाम शामिल है। वहीं, नए चेहरों में श्रेयसी सिंह और रमा निषाद का नाम शामिल है।

Created On :   19 Nov 2025 9:55 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story