Bihar Oath Ceremony: CM नीतीश कुमार के बेटे ने शपथ ग्रहण को लेकर दिया बयान, NDA परिवार पर कह दी ये बड़ी बात

डिजिटल डेस्क, पटना। बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए को प्रचंड बहुमत मिला है। नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह 20 नवंबर को होने वाला है। इसका कार्यक्रम प्रदेश की राजधानी पटना के गांधी मैदान में होगा, जिसके लिए तैयारियां जोरों-शोरों से चल रही है। इस बीच मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार का बयान सामने आया है। उनसे मीडिया ने शपथ ग्रहण को लेकर सवाल पूछा तो इस पर उन्होंने कहा कि मैं इस कार्यक्रम में मौजूद रहूंगा।
निशांत कुमार आज मंगलवार को IGIMS अस्पताल पहुंचे, जहां पर उनके नानी का इलाज चल रहा है। इस दौरान उन्होंने मीडिया को बताया, "मेरी नानी भर्ती हैं। दो-तीन दिन पहले सीरियस थीं। अभी ठीक हैं। पहले से बेहतर हैं।"
बन रहा है इतिहास
मीडिया ने आगे उनसे सवाल किया कि 20 नवंबर को शपथ ग्रहण समारोह है और नीतीश कुमार 10 वीं मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने वाले है। यह इतिहास बनने जा रहा है। इसके जवाब में निशांत कुमार ने कहा कि जनता ने आर्शिवाद दिया है। मैं बिहार के सभी लोगों का धन्यवाद करता हूं। हमारी पार्टी के कार्यक्रर्ता हो या फिर बीजेपी, लोजपा, जीतन राम मांझी और उपेंद्र कुशवाहा, इन सबकी मेहनत रंग लाई हैं।
पिता को लेकर कही ये बात
इस बातचीत के दौरान उनसे आगे सवाल किया कि साल 2005 में नीतीश कुमार ने शपथ ली थी। एक बार फिर से गांधी मैदान में शपथ लेने के लिए पहुंच रहे हैं। इसके जवाब में उन्होंने कहा,"पिता जी का सौभाग्य है, जनता की कृपा है, आशीर्वाद है।" उन्होंने आगे कहा कि इस कार्यक्रम में कई राज्यों के मुख्यमंत्री पहुंच रहे हैं। इनके अलावा कई बड़े नेता भी शामिल हो रहे हैं। जो पूरा एनडीए का परिवार शामिल होगा। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मंत्री अमित शाह भी आए, उन सबका स्वागत हैं। उन्होंने आगे एनडीए परिवार की जीत होने पर बधाई भी दी।
Created On :   18 Nov 2025 10:56 PM IST












