Bihar Oath Ceremony: नीतीश कुमार के नेतृत्व में 10वीं बार बनने जा रही सरकार, जानिए कब-कब मुख्यमंत्री पद की ली शपथ

नीतीश कुमार के नेतृत्व में 10वीं बार बनने जा रही सरकार, जानिए कब-कब मुख्यमंत्री पद की ली शपथ
नीतीश कुमार 10वीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने वाले हैं। यह कार्यक्रम राजधानी पटना के गांधी मैदान में 20 नवंबर को होने वाला है। खास बात यह है कि नीतीश कुमार के लिए नवंबर का महीना लक्की बताया जा रहा है।

डिजिटल डेस्क, पटना। बिहार में एनडीए की नई सरकार बनने जा रही है। इसके लिए नीतीश कुमार 10वीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने वाले हैं। यह कार्यक्रम राजधानी पटना के गांधी मैदान में 20 नवंबर को होने वाला है। खास बात यह है कि नीतीश कुमार के लिए नवंबर का महीना लक्की बताया जा रहा है। इसी महीने में वे अब तक चार बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ले चुके हैं। और पांचवी बार लेने जा रहे हैं। हालांकि, वे 9 बार सीएम के पद की शपथ लेकर रिकॉर्ड दर्ज कर चुके हैं।

नीतीश कुमार ने कब-कब सीएम पद की ली शपथ

  • नीतीश कुमार पहली बार साल 2000 में मुख्यमंत्री बने थे, लेकिन उनका ये कार्यकाल केवल साथ दिनों का था। इसके लिए नीतीश कुमार ने 3 मार्च को सीएम पद की शपथ ली थी।
  • दूसरी बार उन्होंने बीजेपी के साथ मिलकर सरकार बनाई थी। इसके लिए उन्होंने 24 नवंबर 2005 को शपथ ली थी।
  • तीसरी बार 26 नवंबर, 2010 को शपथ ली और बीजेपी के साथ सत्ता में वापसी की।
  • चौंथी बार साल 2015 में सीएम की कुर्सी संभाली। इसके लिए 22 फरवरी 2015 को शपथ ली।
  • पांचवीं बार आरजेडी के साथ चुनाव लड़कर 20 नवंबर 2015 को सीएम पद की शपथ ली।
  • छठी बार लालू यादव का साथ छोड़कर फिर से बीजेपी के साथ मिलकर 27 जुलाई 2017 को सीएम बने।
  • सतवीं बार 16 नवंबर, 2020 को बीजेपी के साथ सरकार बनाई।
  • अठवीं बार आरजेडी के साथ मिलकर 10 अगस्त 2022 को सरकार बनाई।
  • नौवीं बार फिर से बीजेपी के साथ मिलकर 28 जनवरी, 2024 को मुख्यमंत्री बने।
  • दशवीं बार एनडीए के साथ मिलकर 20 नवंबर को सरकार बनाने जा रहे हैं।

हारे लोकसभा चुनाव

साल 2013 में नीतीश कुमार बीजेपी से अलग हो गए थे और उनकी सरकार गिर गई थी। और जीतन राम मांझी की सरकार बनी थी। फिर उन्होंने साल 2014 में हुए लोकसभा चुनाव लड़ा, लेकिन इस दौरान वे हार गए थे। इसके बाद उन्होंने खुद को बहुत दिनों तक सीएम की कुर्सी से दूरी बनाई।

Created On :   18 Nov 2025 11:48 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story