एमपी समेत देश के 5 राज्यों में शीतलहर का अलर्ट, यूपी-बिहार में भी शुरू हो रही कड़ाके की ठंड, जानें कैसा रहेगा मौसम

एमपी समेत देश के 5 राज्यों में शीतलहर का अलर्ट, यूपी-बिहार में भी शुरू हो रही कड़ाके की ठंड, जानें कैसा रहेगा मौसम
उत्तर भारत में लगातार ठंड बढ़ रही है। कई राज्यों के तापमान में तेजी से गिरावट दर्ज की जा रही है। मौसम विभाग की तरफ से 5 राज्यों में शीतलहर का अलर्ट जारी किया गया है।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश के अधिकांश हिस्सों में ठंड बढ़ने लगी है। देश के उत्तर राज्यों में लगातार कड़ाके की ठंड पड़ रही है और तापमान में भी भारी गिरावट दर्ज की जा रही है। इसी बीच मौसम विभाग ने भी कई राज्यों में शीतलहर का अलर्ट जारी किया है। जिसमें मध्य महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश के अधिकांश जिले शामिल हैं। मराठवाड़ा, विदर्भ, तेलंगाना और छत्तीसगढ़ की भी कई जगहें शामिल हैं। जिनके चलते ठंड बढ़ने की संभावना बढ़ गई है। मौसम विभाग के मुताबिक, आने वाले तीन-चार दिनों तक तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है।

दिल्ली में कैसा रहने वाला है मौसम?

दिल्ली के मौसम के बारे में जानें तो, यहां पर लगातार ठंड बढ़ रही है और तापमान में भी गिरावट दर्ज की जा रही है। इसके अलावा, दिल्ली के एक्यूआई लेवल में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है, जिससे लोगों को सांस लेने में भी ज्यादा परेशानी हो रही है। मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली के साथ-साथ आसपास के इलाकों में बादल छाए रह सकते हैं।

यूपी-बिहार में गिर सकता है तापमान

उत्तर प्रदेश और बिहार के भी तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। उत्तर प्रदेश के कानपुर, बाराबंकी, इटावा, लखनऊ और प्रयागराज के साथ-साथ अन्य जिलों में भी ठंड बढ़ रही है। वहीं, बिहार के भी अधिकांश स्थानों पर ठंड बढ़ रही है। पटना के साथ-साथ आसपास के इलाकों में मौसम शुष्क होने की भी संभावना है।

पहाड़ी इलाकों में हो रही है बर्फबारी

पहाड़ी इलाकों के ऊंचे स्थानों पर बर्फबारी हो रही है। वहीं, पहाड़ी इलाकों में शीतलहर के चलते भी ठिठुरन बढ़ रही है। मौसम विभाग के मुताबिक, उत्तराखंड में भी तापमान गिर रहा है।

इन जिलों में बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग के मुताबिक, दक्षिण भारत में बारिश की संभावना जताई जा रही है। जिसमें अंडमान निकोबार द्वीप समूह, लक्षद्वीप, तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक और आंध्र प्रदेश के भी कई हिस्सों में बारिश हो सकती है।

Created On :   19 Nov 2025 1:50 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story