Delhi Blast Update: तुर्किए में दिल्ली ब्लास्ट के मास्टरमाइंड उमर नबी का ब्रेनवाश, हैंडलर उकासा से इस कोड नेम से सीधा संपर्क, जानिए क्या-क्या हुए खुलासे?

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दिल्ली कार ब्लास्ट में जांच एजेंसियों लगातार बड़ी कार्रवाई करती हुई नजर आ रही है। इस दौरान उनके हाथ एक बड़ा लिंक हाथ लगा है। सूचना के मुताबिक, इस हमले का मास्टरमाइंड उमर उन नबी को जैश-ए-मोहम्मद के ऑपरेटिव अबु उकासा ने माइंडवाश किया था। वह साल 2022 में तुर्किए गया था। जहां पर दोनों मिले थे। दौरान अबु उकासा ने भारत में एक बड़े हमले के लिए तैयार किया था।
यह भी पढ़े -दिल्ली ब्लास्ट मामला पटियाला हाउस कोर्ट ने आतंकी जासिर बिलाल को 10 दिन की एनआईए कस्टडी में भेजा
तुर्किए में हुआ ब्रेनवाश
जांच अधिकारियों ने बताया कि जैश-ए-मोहम्मद यह किसी हाल में नहीं चाहता था कि हमले के तार सीधे पाकिस्तान से नहीं जुड़े। इस वजह से इस हमाले को ऑपरेट तुर्किए से किया गया था। विस्फोट के पहले तक अबु उकासा लगातार उमर के संपर्क में था और उसे भारत के लिए कट्टर विरोधी विचारधारा बनाने का काम कर रहा था।
जांच अधिकारियों के सूत्रों ने जानकारी दी है कि उमर को इतना कट्टरपंथी बना दिया गया था कि उसे कश्मीर के मुसलमानों के अलावा दूसरे अन्य राज्य के मुस्लिम ठीक नहीं लगते थे। पूरे देश में फेले नॉन मुस्लिम और मुसलमानों को खत्म कर देना चाहता था। ये बात उमर कहता था, उसे पाकिस्तान जैसा कोई और देश भी अच्छा नहीं लगता था। इसलिए सभी को पाकिस्तान ले जाने की बात करता था। क्योंकि वहां पर मुसलमानों का सम्मान होता है।
यह भी पढ़े -'पाकिस्तान को बढ़ावा दे रहे अमेरिकी राष्ट्रपति,' दिल्ली ब्लास्ट पर बोले पूर्व डीजीपी एसपी वैद
कोड नेम अबू उकासा
दिल्ली में जिस कार में विस्फोट हुआ था, उसे मोहम्मद उमर चला रहा था। वह तुर्किए की राजधानी अंकारा में कोड नेम अबू उकासा ने सीधा जुड़ा हुआ था। इसके अलावा उकासा ही उमर और डॉ. मुजम्मिल शकील का हैंडलर भी था। वहीं पूरे देश में चल रहे ऑपरेशन को कंट्रोल कर रहा था। एजेंसियां उन पर शक न करे, इससे बचने के लिए मुजम्मिल ने कबूल किया था कि वह साल 2022 में तुर्किए गया था, ताकि वह अपने हैंडलर उकासा से मिल सके। अंकारा में ही उमर और मुजम्मिल को कट्टरपंथी बनाया गया था। जिसके बाद उन्हें भारत भेज दिया गया था।
Created On :   18 Nov 2025 4:48 PM IST













