मौसम अपडेट: देश में बढ़ रही धुंध, उत्तर राज्यों में शीतलहर की संभावना, जानें किन राज्यों में बारिश का अलर्ट

देश में बढ़ रही धुंध, उत्तर राज्यों में शीतलहर की संभावना, जानें किन राज्यों में बारिश का अलर्ट
देश के अलग-अलग हिस्सों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। साथ ही शीतलहर का भी अलर्ट जारी किया गया है। यूपी-बिहार के साथ देश के अन्य राज्यों के तापमान गिरावट दर्ज हुई है।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश के उत्तरी हिस्से में लगातार ठंड बढ़ रही है और तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। दिल्ली में शीतलहर चलने की संभावना जताई गई है। उत्तर प्रदेश से लेकर पंजाब, हरियाणा, बिहार में आज शीतलहर का प्रकोप देखने को मिल सकता है। वहीं, यूपी की अधिकांश जगहों पर तेज हवाएं देखने को मिल सकती हैं। इसके अलावा, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश और केरल में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

यूपी में कैसा रहने वाला है मौसम?

यूपी के मौसम के बारे में जानें तो, यहां पर भारी ठंड की संभावना जताई गई है। साथ ही तेज हवाएं भी चलेंगी। जिसमें कानपुर, बाराबंकी, इटावा, लखनऊ और प्रयागराज जैसी अन्य जगहें शामिल हैं।

बिहार में कैसा रहेगा मौसम?

बिहार में भारी ठंड का असर देखने को मिल रहा है। साथ ही ठंड भी बढ़ने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग के मुताबिक, बिहार में पारा गिर सकता है और शीतलहर का प्रकोप भी बढ़ सकता है। इसमें पटना, भोजपुर, सिवान, गया, मधुबनी, पूर्णिया और सीमांचल के कई जिले शामिल हैं।

पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी के आसार

पहाड़ी इलाकों की बात करें तो यहां के मौसम का मिजाज बदला हुआ नजर आ रहा है। उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में बर्फबारी की चेतावनी जारी की गई है। मौसम विभाग के मुताबिक, पहाड़ी इलाकों में ठंडी हवाएं भी चलेंगी, जिससे पारा और ज्यादा गिर सकता है।

कहां पर बारिश का अलर्ट?

ठंड के बीच ही दक्षिण भारत में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के मुताबिक, 18 नवंबर को तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश और केरल में भारी बारिश के आसार हैं। कई जगहों के स्कूलों को भी कुछ दिन के लिए बंद कर दिया गया है।

Created On :   18 Nov 2025 11:53 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story