Ramnath Goenka Lecture: 'भारत विकसित और आत्मनिर्भर बनने के...' पीएम मोदी ने छठे रामनाथ गोयनका पर दिया व्याख्यान

भारत विकसित और आत्मनिर्भर बनने के... पीएम मोदी ने छठे रामनाथ गोयनका पर दिया व्याख्यान
पीएम मोदी ने व्याख्यान एक्सप्रेस ग्रुप के संस्थापक रामनाथ गोयनका के नाम पर है। इस दौरान उन्होंने कहा कि भारत देश तेजी से प्रगति कर आगे बढ़ रहा है।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दिल्ली में नरेंद्र मोदी ने छठा रामनाथ गोयनका व्याख्यान दिया। उनका यह व्याख्यान एक्सप्रेस ग्रुप के संस्थापक रामनाथ गोयनका के नाम पर है। इस दौरान उन्होंने कहा कि भारत देश तेजी से प्रगति कर आगे बढ़ रहा है। आज का देश विकसित होने के लिए बेचैन हो रहा है। प्रधानमंत्री का कहना है, "आज हम सब एक ऐसी विभूति के सम्मान में यहां आए हैं, जिन्होंने भारतीय लोकतंत्र में पत्रकारिता, अभिव्यक्ति और जन-आंदोलन की शक्ति को नई ऊंचाई दी है। आज का भारत भी इसी रचनात्मक अधीरता का प्रतीक है।"

प्रधानमंत्री का कहना है, "भारत विकसित और आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रतिबद्ध है। हमने देखा है कि कैसे 21वीं सदी के पिछले 25 साल बहुत तेजी से बीते हैं, एक के बाद एक चुनौतियां आईं, फिर भी भारत की गति को रोका नहीं जा सका। आज जब दुनिया व्यवधानों से डर रही है, भारत एक जीवंत भविष्य की ओर बढ़ रहा है। मैं कह सकता हूं कि भारत सिर्फ एक उभरता हुआ बाजार नहीं है, बल्कि यह एक उभरता हुआ मॉडल है।"

कोरोना महामारी का किया जिक्र

पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कोरोना महामारी का जिक्र करते हुए कहा, "2020 में कोरोना महामारी के कारण पूरी विश्व की अर्थव्यवस्था अनिश्चितताओं से घिर गई, ग्लोबल सप्लाई चेन पर बड़ा प्रभाव पड़ा और सारा विश्व एक निराशा की ओर जाने लगा। हमारी पड़ोसी देशों में उथल-पुथल जैसी स्थितियां बनने लगीं, लेकिन इस बीच भारत की अर्थव्यवस्था ने हाई ग्रोथ रेट हासिल करके दिखाया।"

दुनिया के इस मुद्दे पर दी प्रतिक्रिया

प्रधानमंत्री का कहना है कि जब किसी एक देश में क्राइसिस आती है तो उससे पूरे देश की सप्लाई चेन पर असर पड़ता है। उन्होंने यूरोपियन क्राइसिस की बात रखते हुए कहा, "2022 में यूरोपियन क्राइसिस के कारण पूरे विश्व के सप्लाई चेन और ऊर्जा बाजार प्रभावित हुआ। इसका असर पूरी दुनिया पर पड़ा, इसके बावजूद 2022-23 में भारत का विकास तेजी से होता रहा। 2023 में पश्चिमी एशिया में जब स्थितियां बिगड़ीं, तब भी हमारी अर्थव्यवस्था तेजी से आगे बढ़ती रही और इस साल 2025 में भी जब दुनिया में स्थिरता है, तब भी हमारा विकास दर 7 परसेंट का आसपास है।"

Created On :   17 Nov 2025 9:12 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story