बिहार सियासत: परिवार से नाता तोड़ने वाली रोहिणी आचार्य सही या गलत? राबड़ी देवी के भाई ने किसका लिया पक्ष?

परिवार से नाता तोड़ने वाली रोहिणी आचार्य सही या गलत? राबड़ी देवी के भाई ने किसका लिया पक्ष?
रोहिणी आचार्य मामले में राबड़ी देवी के भाई का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि अगर रोहिणी सही बोल रही हैं तो यह बहुत गलत हैं। उन्हें फैसले लेने का पूरा हक है। उन्होंने यह भी कहा कि इस मामले की जांच होगी।
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य अपने बयान के चलते चर्चा का विषय बनी हुई हैं। राजनीतिक गलियारों में उनकी बातें तेज हो गई हैं। इस बीच राबड़ी देवी के भाई साधु यादव ने अपना पक्ष रखा है। उन्होंने कहा कि क्या सही है और क्या गलत इसकी जांच होगी। अगर रोहिणी सही हैं तो उनके साथ गलत हुआ है। उन्हें फैसला लेने का अधिकार है। दरअसल, बिहार विधानसभा चुनाव में महागठबंधन की करारी हार के बाद रोहिणी ने अपने परिवार से नाता तोड़ने और राजनीति छोड़ने की घोषणा की थी। बस इतना ही नहीं बल्कि उन्होंने रविवार को एक्स पर पोस्ट कर गंभीर आरोप भी लगाया। रोहिणी ने कहा था कि उन्हें मारने के लिए चप्पल उठाई गई और गंदी-गंदी गालियां भी दी गईं।

'क्या सही क्या गलत इसकी जांच होगी'

रोहिणी आचार्य के बयानों पर आरजेडी नेता राबड़ी देवी के भाई साधु यादव ने कहा कि क्या सही है और क्या गलत, इसकी जांच होगी। अगर किसी ने वो कहा है जो वो दावा कर रही हैं, तो वो गलत है। वो परिवार की बेटी हैं और सबसे बड़ी भी। अगर किसी ने उनके लिए कुछ गलत कहा है, तो वो गलत है। उन्हें जो चाहे फैसला लेने का अधिकार है। उन्हें कौन रोक रहा है? मैं किसी का नाम नहीं लेना चाहता। अगर आप मेरे घर में रह रही हैं, तो क्या आप मेरे हिसाब से नहीं रहेंगी? अगर आप मेरे हिसाब से नहीं रहेंगी, तो आपको बाहर निकाल दिया जाएगा। ये रोहिणी का भी घर है। उनके माता-पिता और भाई-बहन सभी वहां रहते हैं। उन्हें अधिकार है, और उन्हें उस व्यक्ति को बाहर निकालना चाहिए था जिसने उन्हें जाने के लिए मजबूर किया। रोहिणी को अपने घर में रहने वाले किसी बाहरी व्यक्ति के खिलाफ आपत्ति जताने का अधिकार है।

Created On :   17 Nov 2025 8:53 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story