आंध्रप्रदेश: शीर्ष नक्सली कैडर मांडवी हिडमा के मारे जाने के बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शीर्ष अधिकारियों से की बात

शीर्ष नक्सली कैडर मांडवी हिडमा के मारे जाने के बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शीर्ष अधिकारियों से  की बात
हिडमा को सुरक्षा बलों द्वारा पकड़ने के लिए निर्धारित 30 नवंबर, 2025 की समय सीमा से पहले ही मार गिराया गया।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। सुरक्षा बलों पर सशस्त्र हमलों के विभिन्न मामलों में वांछित शीर्ष नक्सली कैडर मांडवी हिडमा के मारे जाने के बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शीर्ष अधिकारियों से बात की। समाचार एजेंसी एएनआई ने अपने टॉप सोर्स के हवाले से लिखा है कि हिडमा को सुरक्षा बलों द्वारा पकड़ने के लिए निर्धारित 30 नवंबर, 2025 की समय सीमा से पहले ही मार गिराया गया।

आंध्रप्रदेश सीमा पर हुई मुठभेड़ में मांडवी हिड़मा और उसकी पत्नी राजे व 6 नक्सलियों के मारे जाने की खबर है। मांडवी हिड़मा पर सरकार ने एक करोड़ का इनाम रखा था। सभी के शव भी बरामद हो गए है। मांडवी हिड़मा पीएलजीए का शीर्ष कमांडर था।

हिडमा की मौत के बाद माना जा रहा है कि दक्षिण बस्तर के कुछ इलाकों को छोड़कर पूरी तरह नक्सल मुक्त हो गया है, जबकि माड़ इलाका पहले ही नक्सली मुक्त हो चुका है। इसने कई राज्यों में नक्सली वारदातों को अंजाम दिया था। पुलिस इसे कई दिनों से खोज रही थी। मिली जानकारी के अनुसार हाल ही के कुछ सालों में हुए नरसंहार में हिड़मा 26 मामलों में संलग्न था।

Created On :   18 Nov 2025 1:26 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story