Air Pollution: दिल्ली में वायु प्रदूषण का कहर जारी, एक्यूआई 400 पार, लोगों का सांस लेना मुश्किल

दिल्ली में वायु प्रदूषण का कहर जारी, एक्यूआई 400 पार, लोगों का सांस लेना मुश्किल
दिल्ली में वायु प्रदूषण कम होने का नाम ही नहीं ले रहा है। आज सुबह कई इलाकों में एक्यूआई 400 पार दर्ज किया गया। लोगों को सांस लेने में कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। राज्य में स्थिति काफी गंभीर नजर आ रही है।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ल। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में वायु प्रदूषण का कहर देखने को मिल रहा है। एक ओर सर्दियों का मौसम आ गया तो दूसरी तरफ राज्य में हवा की गुणवत्ता बद से बदतर होती जा रही है। मंगलवार (18 नवंबर) सुबह भी कई इलाकों में एक्यूआई 400 पार दर्ज किया गया है। जैसे-जैसे दिन बीत रहे हैं वैसे-वैसे लोगों का सांस लेना मुश्किल होता जा रहा है।

सबसे ज्यादा प्रदूषण कहां?

न्यूज रिपोर्ट्स के मुताबिक, बवाना की हवा सबसे ज्यादा खतरनाक बताई जा रही है। बवाना में एक्यूआई 419 दर्ज किया गया है। दूसरी ओर सोनिया जहांगीरपुरी में एक्यूआई 414 तक पहुंच गया है। अब बात करें बीते शनिवार की तो वजीरपुर में सबसे ज्यादा वायु प्रदूषण दर्ज किया गया था। यहां एक्यूआई 556 तक पहुंच गया था। इसके अलावा सोनिया विहार में भी स्थिति बहुत खराब थी। यहां एक्यूआई 500 दर्ज किया गया था।

कहां कितना वायु प्रदूषण?

वजीरपुर- 410

अशोक विहार- 381

विवेक विहार- 396

चांदीनी चौक- 380

आनंद विहार- 382

पंजाबी बाग- 371

रोहिणी- 384

डीटीयू- 383

शनिवार को कहां कितना एक्यूआई?

बुराड़ी: 477

रोहिणी: 473

नोएडा सेक्टर-116: 444

चांदनी चौक: 450

नोएडा सेक्टर-125: 446

सत्यवती कॉलेज: 469

वसुंधरा (गाजियाबाद): 449

इंदिरापुरम: 459

SC की वायु प्रदूषण पर टिप्पणी?

दिल्ली में बढ़ते वायु प्रदूषण को देखते हुए सुप्रीम कोर्ट ने भी कल इस मामले पर टिप्पणी की थी। उच्चतम न्यायालय ने गुरुवार (13 नवंबर) को दिल्ली की हालत को 'काफी गंभीर' बताया। इसी के साथ जस्टिस अतुल एस चंद्रकूर और पीएस नरसिम्हा की बेंच ने वकीलों को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग की सुविधा का लाभ उठाते हुए सुनवाई में मौजूद रहने की बात कही।

न्यूज रिपोर्ट के अनुसार, जस्टिस नरसिम्हा ने बोला कि स्थिति काफी गंभीर है। आप सभी यहां क्यों मौजूद हैं? इसके बाद उन्होंने कहा कि हमारे पास वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग की सुविधा है। सभी लोग इसका इस्तेमाल करें। इसके बाद सीनियर एड्वोकेट कपिल सिब्बल ने कहा कि हम मास्क का इस्तेमाल कर रहे हैं। कपिल सिब्बल की बात सुनने के बाद जस्टिस नरसिम्हा ने कहा कि मास्क पर्याप्त नहीं है। हम इस बारे में चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया से चर्चा करेंगे।

Created On :  

Tags

Next Story