BMC Election: महाराष्ट्र सपा का बड़ा ऐलान, अकेले लड़ेगी नगर निगम चुनाव, इनती सीटों पर उतारेगी उम्मीदवार

महाराष्ट्र सपा का बड़ा ऐलान, अकेले लड़ेगी नगर निगम चुनाव, इनती सीटों पर उतारेगी उम्मीदवार
सपा यह चुनाव अकेले लड़ रही है। वह किसी भी गठबंधन में शामिल नहीं होगी। इस दौरान उन्होंने कहा कि पार्टी 150 सीटों पर अपने प्रत्याशी मैदान में उतारेगी।

डिजिटल डेस्क, मुंबई। महाराष्ट्र समाजवादी पार्टी ने बडी घोषणा की है। आगामी होने वाले मुंबई महानगरपालिका (BMC) चुनाव अपने दम पर लड़ने वाली है। ये जानकारी प्रदेश अध्यक्ष अबू आसिम आजमी ने दी है। उन्होंने मुंबई के इस्लाम जिमखाना में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा कि सपा यह चुनाव अकेले लड़ रही है। वह किसी भी गठबंधन में शामिल नहीं होगी। इस दौरान उन्होंने कहा कि पार्टी 150 सीटों पर अपने प्रत्याशी मैदान में उतारेगी। और यह चुनाव पूरे दम के साथ लड़ा जाएगा।

पार्टी कब से चुनावी प्रक्रिया करेगी शुरू

प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि 20 नवंबर से 5 दिसंबर तक पार्टी अपने उम्मीदवारों के आमंत्रण स्वीकार करेगी। इसके बाद स्क्रुटिनी करने का काम किया जाएगा। उन्होंने अपने बयान में कहा कि पार्टी उन्हीं सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारेगी जहां-जहां उनकी पकड़ मजबूत है और जहां पर जीतने की संभावना बनेगी।

कांग्रेस और MVA पर कसा तंज

अबू आसिम आजमी ने कांग्रेस और महा विकास अघाड़ी (MVA) पर तंज करते हुए कहा कि पिछली बार के चुनाव में इन्होंने सपा के साथ विश्वासघात किया है। विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन की अंतिम तारीख तक सपा को एक भी सीट नहीं दी गई थी। हालांकि, बाद में सपा को दो सीटें दी गई थी। ये भी किसी चर्चा के दी गई थी।

उन्होंने यह भी कहा कि अब सपा महाराष्ट्र में अपने निर्णय खुद करेगी। इसके लिए सपा चीफ अखिलेश यादव ने इजाज दे दी है। हालांकि सांप्रदायिक ताकतों से दूर रहने के लिए धर्मनिरपेक्ष दलों से समझौता करने की संभावन बनी है।

प्रदेश सरकार पर साधा निशाना

सपा नेता ने गोवंडी की बदहाली स्थिति का जिक्र करते हुए सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि पिछले चार से चुनाव नहीं होने की वजह से नगर निगर की स्थिति गंभीर बनी हुई हैं। इसके साथ ही आरोप लगाए कि पूर्व नगर सेवकों को फंड नहीं दिया जा रहा है, लेकिन सरकार के सहयोगी दलों के सेवकों को फंड मुहैया कराया जा रहा है।

Created On :   19 Nov 2025 9:50 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story