MP Assembly Monsoon Session 2025: ओबीसी आरक्षण को लेते हुए कांग्रेस ने एमपी विधानसभा के सामने किया जमकर हंगामा, बीजेपी को बताया 'गिरगिट' से भी ज्यादा रंग बदलने वाला

ओबीसी आरक्षण को लेते हुए कांग्रेस ने एमपी विधानसभा के सामने किया जमकर हंगामा, बीजेपी को बताया गिरगिट से भी ज्यादा रंग बदलने वाला
  • मध्य प्रदेश मानसून सत्र आज से हुआ शुरू
  • पहले ही दिन कांग्रेस ने सदन में किया भारी हंगामा
  • बीजेपी को गिरगिट से किया कंपेयर

डिजिटल डेस्क, भोपाल। मध्य प्रदेश विधानसभा का मानसून सत्र सोमवार (28 जुलाई) से शुरू हो गया है। ये मानसून सत्र 8 अगस्त 2025 तक चलने वाला है। मानसून सत्र पूरे 12 दिनों का होने वाला है। सदन में कुल 10 बैठकें होंगी, जिसमें पहले ही दिन कांग्रेस ने ओबीसी आरक्षण को लेते हुए सदन के बाहर जमकर हंगामा शुरू कर दिया है। कांग्रेस ने सरकार पर जमकर निशाना साधा है और कांग्रेस अपने हाथों में गिरगिट वाला पोस्टर लेकर पहुंचे हैं। नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने सरकार को घेरते हुए कहा है कि, गिरगिट की तरह बीजेपी भी रंग बदलती है।

विपक्ष ने किसा जमकर प्रदर्शन

मानसून सत्र के पहले दिन नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के नेतृत्व में कांग्रेस विधायकों ने ओबीसी को 27 फीसदी आरक्षण देने और जातिगत जनगणना में पारदर्शिता को लेकर विधानसभा परिसर में स्तिथ गांधी प्रतिमा के सामने प्रदर्शन किया है। विधायकों ने हाथों में सांकेतिक गिरगिट लेकर भाजपा सरकार को गिरगिट से ज्यादा रंग बदलने वाला बताया है।

कार्यवाही से पहले सदन में हुआ वंदे मातरम गान

एमपी विधानसभा सत्र की कार्यवाही शुरू होने से पहले वंदे मातरम का गान हुआ है। सदन में सचिवालय के कर्मचारी ड्रेस कोड में ही नजर आए हैं। पहलगाम में हुए हमले में मृत अधिकारियों के साथ पर्यटकों को श्रद्धांजलि दी गई है। एयर इंडिया विमान हादसे में मृतक यात्रियों और मेडिकल छात्रों को श्रद्धांजलि दी गई है।

चर्चा के बीच भी विपक्षी निशाना साधने के लिए तैयार

विधानसभा में जल जीवन मिशन, पर्यावरण अनुमति में गड़बड़ी पर कांग्रेस सराकर से जवाब मांगेगी। कानून व्यवस्था के साथ-साथ अन्य भ्रष्टाचार से जुड़े मामलों में भी कांग्रेस सरकार पर हमलावर नजर आ रही है।

Created On :   28 July 2025 11:26 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story