India-US News: भारत और रूस ट्रेड को लेकर ट्रंप के बयान के बाद विदेश मंत्रालय की प्रतिक्रिया आई सामने, कहा- 'हम देश के हित के लिए ही...'

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने हाल ही में दावा किया है कि भारत अब रूस से तेल नहीं खरीदेगा और तो और उन्होंने ये भी कहा है कि पीएम नरेंद्र मोदी ने उनको भरोसा दिलाया है। इसी बीच भारत के विदेश मंत्रालय ने प्रतिक्रिया दी है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा है कि, भारत तेल या गैस का इंपोर्ट यहां के लोगों के हित को ध्यान रखकर ही किया जाता है। उन्होंने ये नहीं कहा है कि, ट्रंप गलत बोल रहे हैं लेकिन उन्होंने कई मुद्दों पर स्पष्टता से बात कही है।
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता का क्या है कहना?
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा है कि, भारत तेल और गैस का एक अहम इंपोर्रटर है। अस्थिर ऊर्जा परिदृश्य में भारतीय उपभोक्ता के हितों की रक्षा करना हमारी पहली प्राथमिकता है। हमारी इंपोर्ट पॉलिसीज पूरी तरह से इसी आधार पर ही हैं। स्थिर ऊर्जा और सुरक्षित आपूर्ति को पूरा करना हमारी ऊर्जा नीति के दो अहम लक्ष्य हैं। इसके तहत ही हम अपने ऊर्जा स्त्रोतों का विस्तार कर रहे हैं। साथ ही बाजार को देखते हुए कई बदलाव भी किए गए हैं।
ऊर्जा मामले पर लगातार हो रही है बातचीत
विदेश मंत्रालय की तरफ से भी कहा गया है कि, जहां तक अमेरिका सवाल है, हमने कई सालों से अपनी ऊर्जा खरीद को बढ़ाने की कोशिश की है। ये प्रक्रिया बीते दस सालों से लगातार आगे चल रही है। अमेरिका के मौजूदा सरकार ने भारत के साथ ऊर्जा सहयोग को मजबूत करने में थोड़ा इंट्रेस्ट दिखाया है। इस पर ही लगातार बातचीत हो रही है।
यह भी पढ़े -दिल्ली में प्रदूषण कर रहा परेशान, तो अधिकांश राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, जानें कैसा रहेगा देश का मौसम
ट्रंप ने क्या कहा था?
बता दें, ट्रंप को भारत के रूस से तेल खरीदने में बहुत ही ज्यादा परेशानी हो रही है। इसकी वजह से भारत पर 50 प्रतिशत टैरिफ भी लगाया था लेकिन ट्रंप ने बुधवार को एक बड़ा दावा किया है। उन्होंने व्हाइट हाउस में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा है कि, पीएम मोदी ने उन्हें ये भी भरोसा दिलाया है कि अब भारत रूस से तेल नहीं खरीदेगा।
Created On :   16 Oct 2025 1:47 PM IST