बॉलीवुड: रेप केस के बाद से गायब एजाज खान, फोन भी स्विच ऑफ

रेप केस के बाद से गायब एजाज खान, फोन भी स्विच ऑफ
मुंबई के चारकोप पुलिस स्टेशन में दुष्कर्म का मामला दर्ज होने के बाद 'हाउस अरेस्ट' शो के होस्ट और अभिनेता एजाज खान गायब हैं। मुंबई पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, उनका फोन भी बंद है।

मुंबई, 5 मई (आईएएनएस)। मुंबई के चारकोप पुलिस स्टेशन में दुष्कर्म का मामला दर्ज होने के बाद 'हाउस अरेस्ट' शो के होस्ट और अभिनेता एजाज खान गायब हैं। मुंबई पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, उनका फोन भी बंद है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मुंबई की चारकोप पुलिस ने एजाज खान से संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन वह संपर्क में नहीं हैं, एजाज खान का फोन भी स्विच ऑफ है। एजाज खान के घर पुलिस पहुंची थी। लेकिन, वह अपने घर पर नहीं मिले।

एजाज खान पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए एक अभिनेत्री ने मामला दर्ज करवाया है।

वहीं, सोमवार को ‘अश्लील’ शो ‘हाउस अरेस्ट’ के प्रसारण को लेकर अभिनेता एजाज खान और उल्लू ऐप के मालिक को समन भेजकर जांच अधिकारी के समक्ष बयान दर्ज कराने के लिए कहा गया है।

मुंबई की अंबोली पुलिस ने सोमवार को समन भेजा है। एजाज खान पर शो 'हाउस अरेस्ट' में अश्लील कंटेंट प्रसारित करने का आरोप है, जिसके बाद सोशल मीडिया के साथ आम लोगों में भी आक्रोश देखने को मिला। विश्व हिन्दू परिषद के कार्यकर्ता की शिकायत पर अंबोली पुलिस ने एफआईआर दर्ज की। इस मामले में पुलिस ने उल्लू ऐप के मैनेजर का बयान दर्ज कर लिया है।

इससे पहले 2 मई को एजाज खान को समन जारी हुआ था। उल्लू ऐप ने 'हाउस अरेस्ट' के सारे विवादित एपिसोड अपने प्लेटफॉर्म से हटा दिए हैं।

इस विषय में महाराष्ट्र साइबर सेल के प्रमुख यशस्वी यादव ने जानकारी दी थी। उन्होंने बताया कि निर्देश पर ऐप ने शो को बंद कर दिया है। यदि कोई शिकायत मिलती है तो वह एक्शन लेंगे।

उल्लेखनीय है कि राष्ट्रीय महिला आयोग ने भी एजाज खान के साथ ही उल्लू ऐप के सीईओ विभु अग्रवाल को समन भेजकर 9 मई को आयोग के सामने पेश होने के लिए कहा है। बजरंग दल के कार्यकर्ता गौतम रावरिया की शिकायत के आधार पर मुंबई की अंबोली पुलिस ने शो के प्रोड्यूसर राजकुमार पांडे और होस्ट एजाज खान के खिलाफ 2 मई को एफआईआर दर्ज की है।

‘हाउस अरेस्ट’ में अश्लील कंटेंट दिखाने को लेकर नाराज महाराष्ट्र भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष चित्रा वाघ के साथ ही राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष रूपाली चाकणकर ने भी शो पर बैन लगाने की मांग की थी। रूपाली चाकणकर ने महाराष्ट्र के पुलिस महानिदेशक को पत्र लिखकर शो के प्रसारण पर प्रतिबंध लगाने की मांग की थी।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   5 May 2025 8:42 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story