Italian Open 2025: बैन के बाद कोर्ट में वापसी को तैयार हैं सिनर, बीते दिनों डोपिंग टेस्ट में पॉजीटिव पाए जाने के बाद WADA ने लगा दिया था प्रतिबंध

- बैन के बाद कोर्ट में वापसी को तैयार हैं जैनिक सिनर
- डोपिंग टेस्ट में पॉजीटिव पाए जाने के बाद WADA ने लगा दिया था प्रतिबंध
- विश्व के नंबर एक टेनिस खिलाड़ी हैं सिनर
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। विश्व के नंबर एक टेनिस खिलाड़ी जैनिक सिनर अपना तीसरी ग्रैंड स्लैम जीतने के बाद दो डोपिंग टेस्ट में पॉजिटीव पाए गए थे। जिसके बाद दो बार ऑस्ट्रेलियन ओपन का खिताब जीतने खिलाड़ी पर 3 महीने का प्रतिबंध लगा दिया गया था। लेकिन रविवार 4 मई को बैन की अवधी समाप्त होने के बाद सिनर कोर्ट में वापसी करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं।
शीर्ष वरीयता प्राप्त टेनिस खिलाड़ी जैनिक सिनर ने इस सप्ताह इटालियन ओपन में वापसी करने वाले हैं। दरअसल, तीन बार ग्रैंड स्लैम विजेता जैनिक सिनर ने अनजाने में एक प्रतिबंधित पदार्थ क्लॉस्टेबोल का सेवन कर लिया था। जिसके बारे में उन्हें कोई जानकारी नहीं थी। उन्हें ये पदार्थ उनके फिजियोथेरेपिस्ट ने दे दिया था। इस बात की जानकारी खुद विश्व एंटी डोपिंग एजेंसी ने साझा की थी।
डोपिंग प्रतिबंध से वापसी के बाद पहला प्रतिद्वंद्वी हमवतन फेडेरिको सिना हो सकता है। सिनर को दूसरे दौर में बाई दी गई है, जहां उनका सामना 18 वर्षीय सिना और अर्जेटीनी मारियानो नवोन के बीच होने वाले मैच के विजेता से होगा।
बताते चलें, तीन बार ग्रैंड स्लैम विजेता जैनिक सिनर पर विश्व एंटी डोपिंग एजेंसी ने दो बार ड्रग टेस्ट में पॉजीटिव पाया था। जिसके बाद उनपर तीन महीनों का बैन लगा दिया गया था। सिनर ने भी अपने उपर लगे इन आरोपों को स्वीकार किया था।
Created On :   6 May 2025 12:28 AM IST