Rape Case: सगाई के बाद बनाए शारीरिक संबंध, फिर शादी से किया इंकार, दुष्कर्म के मामले में गिरफ्तार हुआ MI का पूर्व ऑलराउंडर
- दुष्कर्म के मामले में गिरफ्तार हुआ MI का पूर्व ऑलराउंडर शिवालिक शर्मा
- सगाई के बाद बनाए शारीरिक संबंध बनाकर शादी से किया था इंकार
- आईपीएल 2024 में मुंबई इंडियंस की ओर से खेल चुके हैं शिवालिक
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। शादी का झांसा देकर संबंध बनाने जैसे शर्मनाक घटनाओं की कई खबरें सामने आती रहती हैं। ऐसी ही एक शर्मनाक घटना की खबर अब क्रिकेट जगत से सामने आई है। दरअसल, आईपीएल की सफलतम टीमों में से एक मुंबई इंडियंस के पूर्व खिलाड़ी शिवालिक शर्मा के खिलाफ उनकी मंगेतर ने दुषकर्म का केस दर्ज करवाया था। पुलिस के पास रिपोर्ट दर्ज कराने के बाद से ही क्रिकेटर फरार चल रहा था।
जानकारी के लिए बता दें, मामला जोधपुर के कुड़ी थाना क्षेत्र निवासी शिवालिक शर्मा से जुड़ा है। शिवालिक पर उनकी ही मंगेतर ने दुषकर्म का आरोप जड़ा था। बता दें, पुलिस के पास केस दर्ज हुए काफी समय हो चुका है। इसमें पीड़िता का मेडिकल रिपोर्ट और बयान समेत अन्य सभी कार्रवाई पूरी हो चुकी है। मामला पुलिस के पास पहुंचने की जानकारी मिलते ही शिवालिक फरार हो चला था। जिसके बाद आज यानी सोमवार 5 मई को पुलिस ने शिवालिक को गिरफ्तार कर लिया है।
जोधपुर कमिश्नरेट के एसपी आनंद सिंह ने पूरे मामले की जानकारी देते हुए बताय कि कुड़ी भगतासनी के सेक्टर दो निवासी एक युवती ने मुंबई इंडियंस के पूर्व खिलाड़ी शिवालिक शर्मा के खिलाफ दुषकर्म का आरोप लगाया था। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, युवती ने बताया कि बीते 2023 के फरवरी महीने में गुजरात के वडोदरा में दोनों एक दूसरे से मिले थे। इस दौरान दोनों की दोस्ती हुई।
फोन पर बात की शुरुआत होने के बाद दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ती गई। जिसके बाद दोनों ने अपने परिवार को एक दूसरे के बारे में बताया। इसके बाद दोनों के परिवार वालों ने मुलाकात की और उनकी सहमती से दोनों की सगाई हुई। सगाई के बाद शिवालिक और उस युवती के बीच शारीरिक संबंध बन गए। इसके कुछ समय बाद साल 2024 में शिवालिक के माता-पिता ने युवती से मुलाकात कर सगाई तोड़ने की बात कह दी। उन्होंने कहा कि शिवालिक एक क्रिकेटर है जिसकी वजह से इसके लिए कई रिश्ते आ रहे हैं ऐसे में ये सगाई आगे नहीं चल सकती। जिसके बाद युवती ने पुलिस को इस मामले की जानकारी दी।
Created On :   5 May 2025 7:39 PM IST