IPL 2026: तूफानी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा के सामने 'सिक्सर किंग' बनने की चुनौती, क्या इन टॉप-5 बल्लेबाजो को पछाड़ पाएंगे

तूफानी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा के सामने सिक्सर किंग बनने की चुनौती, क्या इन टॉप-5 बल्लेबाजो को पछाड़ पाएंगे

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 की शुरुआत 28 मार्च से हो रही है। इस सीजन का पहला मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और सनराइजर्स हैदरबाद (SRH) के बीच खेला जाएगा। टूर्नामेंट की शुरूआत होने में अब सिर्फ 10 दिन शेष रह गया है। लीग शुरू होने से पहले हम आपको ऐसे खिलाड़ियों से परिचित कराने जा रहे हैं जिन्होंने एक सीजन में सबसे ज्यादा छक्के लगा कर एक रिकॉर्ड कायम कर दिया हैं। जानिए इस लिस्ट में क्या कोई भारतीय खिलाड़ी शामिल है।

क्रिस गेल

आईपीएल में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले खिलाड़ी क्रिस गेल है। वह रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की ओर से खेलते हैं। उनका नाम इस सूची में पहले स्थान पर हैं। RCB की ओर से खेलते हुए उन्होंने एक सीजन में 59 छक्के लगाए थे। यह रिकॉर्ड 14 सालों से क्रिस गेल के नाम है।

आंद्रे रसेल

इस सूची में दूसरे नंबर पर हैं आंद्रे रसेल, ये कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) की ओर से खेलते हैं। उन्होंने वर्ष 2019 के सीजन में 52 छक्के लगाए थे। आपके बता दे, KKR ने रसेल को वर्ष 2025 में टीम से बाहर कर दिया जिसके बाद उन्होंने इस लीग से संन्यास ले लिया।

क्रिस गेल

क्रिस गेल ने एक बार फिर वर्ष 2013 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की ओर से खेलते हुए 51 छक्के लगाए थे। उनकी यह पारी आईपीएल की इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर हैं। इसके पहले वह 2012 में 59 छक्के लगा चुके थे।

जोस बटलर

इंग्लैड के घातक बल्लेबाज जोस बटलर का 2022 का सीजन शानदार रहा है। उन्होंने राजस्थान की ओर से खेलते हैं, अपनी 17 पारियों में 863 रन बनाए थे। इस दौरान उनके बल्ले से 45 छक्के निकले थे। इसके साथ ही वह IPL के एक सीजन में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं।

क्रिस गेल

क्रिस गेल ने आईपीएल में वर्ष 2011 में एक लाजवाब पारी खेली थी। इस दौरान उन्होंन 44 छक्के लगाए थे। गेल की यह पारी 5वें स्थान पर है।

Created On :   18 March 2026 5:41 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story