Ravichandran Ashwin: गौतम गंभीर के समर्थन में उतरे आर अश्विन, बोले - रोहित और विराट का टाइम खत्म...!

डिजिटल डेस्क, मुंबई। भारतीय क्रिकेट के दो लीजेंड प्लेयर विराट कोहली और रोहित शर्मा ने पिछले साल मई में टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले लिया था। उनके इस अचानक किए गए फैसले के बाद से ही टीम के हेड कोच गौतम गंभीर फैंस के निशाने पर हैं। गंभीर को फैंस विराट कोहली और रोहित शर्मा के रिटायरमेंट लेने की वजह बताते हैं। अब इस मामले में टीम इंडिया के पूर्व स्पिनर आर. अश्विन ने बड़ा बयान दिया है।
यह भी पढ़े -'इंसान हूं..मुझसे भी गलतियां हुई हैं', विराट और रोहित संग रिश्तों पर कोच गौतम गंभीर का बड़ा बयान
अश्विन ने किया सपोर्ट
अश्विन ने गंभीर का सपोर्ट करते हुए कहा कि अगर उन्हें यह लगा कि विराट कोहली और रोहित शर्मा जैसे दिग्गजों का टाइम पूरा हो गया है, तो इसमें गलत क्या है। उनका मानना है कि कोच के तौर पर गंभीर अपना काम कर रहे हैं और जो उन्हें सही लगता है वह वो कर सकते हैं।
'नाराज तो मुझे होना चाहिए'
वहीं अपने रिटायरमेंट पर बात करते हुए अश्विन ने कहा, "अगर किसी को गौतम गंभीर से नाराज होना चाहिए था, तो वो मैं हूं क्योंकि उनके कोच बनते ही मेरा टाइम खत्म हो गया था। लेकिन हमें अपनी ईगो को साइड में रखकर सोचना होगा। कोच का काम टीम का भविष्य सुरक्षित रखना होता है। हो सकता है कि उनके नजरिए में मेरा कोई फ्यूचर न हो और यह पूरी तरह से ठीक है।"
यह भी पढ़े -'हरभजन सिंह के थप्पड़ कांड से लेकर विराट और गंभीर के बीच हुई तीखी बहस तक...' ये हैं आईपीएल इतिहास के 5 सबसे बड़े विवाद
उन्होंने आगे कहा, मेरी सबसे बड़ी ताकत सही वक्त पर फैसला लेना है। पर्थ टेस्ट के बाद जब मैं भारत की प्लेइंग 11 से बाहर हुआ, तो मुझे समझ आ गया था कि अब मेरा वक्त पूरा हो गया है। मैं उन खिलाड़ियों में से नहीं हूं जो वापसी की उम्मीद से टीम के इर्द-गिर्द मंडराता रहे। मैंने अपने करियर में बहुत कुछ हासिल कर लिया है। अब समय नए लोगों के लिए रास्ता छोड़ने का था।"
Created On :   18 March 2026 5:48 PM IST












