IPL 2026: आईपीएल में सबसे ज्यादा मेडन फेंकने वाले टॉप-5 बॉलर्स, नंबर-1 पर कौन काबिज..जानें कौन सा है बुमराह का स्थान?

आईपीएल में सबसे ज्यादा मेडन फेंकने वाले टॉप-5 बॉलर्स, नंबर-1 पर कौन काबिज..जानें कौन सा है बुमराह का स्थान?
आईपीएल का 19वां सीजन कुछ ही दिनों में शुरू होने वाला है। पहला मैच 28 मार्च को आरसीबी और एसआरएच के बीच खेला जाएगा।

डिजिटल डेस्क, भोपाल। आईपीएल का 19वां सीजन कुछ ही दिनों में शुरू होने वाला है। पहला मैच 28 मार्च को आरसीबी और एसआरएच के बीच खेला जाएगा। आईपीएल में वैसे तो ज्यादातर बल्लेबाजों का ही दबदबा देखने को मिलता है। लेकिन, टूर्नामेंट में कुछ ऐसे शूरमा गेंदबाज भी हैं जो बैटर्स को चुप कराना भी जानते हैं। आइए जानते हैं उन धाकड़ गेंदबाजों के बारे में जो आईपीएल में सबसे ज्यादा मेडन ओवर फेंक चुके हैं।

टॉप पर दो भारतीय गेंदबाज काबिज

आईपीएल में सबसे ज्यादा ओवर में फेंकने के मामले में स्विंग के मास्टर कहे जाने वाले भारत के तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार और प्रवीण कुमार संयुक्त रूप से पहले स्थान पर हैं। दोनों ने 14-14 मेडन ओवर फेंके हैं। दूसरे स्थान पर न्यूजीलैंड के फास्ट बॉलर ट्रेंट बोल्ट हैं, जिन्होंने 11 मेडन ओवर फेंके हैं।

इस सूची में तीसरे स्थान पर इरफान पठान हैं। उन्होंने अपने आईपीएल करियर में 10 मेडन ओवर फेंके हैं। चौथे स्थान पर फिर भारतीय गेंदबाज का नाम है। ये गेंदबाज हैं धवल कुलकर्णी, जो कि 8 बार मेडन ओवर फेंक चुके हैं। इस सूची में अगला नाम श्रीलंका के तूफानी गेंदबाज लसिथ मलिंगा का है वह भी 8 ओवर मेडन फेंक चुके हैं। भारत को वर्ल्डकप 2026 जिताने वाले सुपस्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह का नाम भी सबसे ज्यादा मेडन ओवर फेंकने वाले गेंदबाजों की सूची में है। उन्होंने अभी तक 8 मेडन ओवर फेंके हैं। बता दें कि इनमें से प्रवीण कुमार, लसिथ मलिंगा और इरफान पठान संन्यास ले चुके हैं।

IPL में सबसे ज्यादा मेडन ओवर फेंकने वाले गेंदबाज

• भुवनेश्वर कुमार – 14

• प्रवीन कुमार – 14

• ट्रेंट बोल्ट – 11

• इरफान पठान – 10

• धवल कुलकर्णी – 8

• जसप्रीत बुमराह – 8

• लसिथ मलिंगा – 8

Created On :   18 March 2026 8:30 PM IST

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story