IPL 2026: हार्दिक पांड्या से लेकर ऋषभ पंत...ये हैं आईपीएल की सभी 10 टीमों के कप्तान, जानें कौन संभाल रहा किस टीम की कमान?

डिजिटल डेस्क, भोपाल। आईपीएल (इंडियन प्रीमियर लीग) की शुरुआत 28 मार्च से हो रही है। टूर्नामेंट का पहला मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाएगा। बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में होने वाला ये मुकाबला शाम 7.30 बजे से शुरू होगा। इस मेगा लीग के 19वें सीजन को अपने नाम करने के लिए सभी 10 टीमें तैयारियों में जुटी हुई हैं। इससे पहले आइए जानते हैं कि इस सीजन के लिए सभी 10 टीमों की कमान कौन से प्लेयर्स संभाल रहे हैं।
10 कप्तानों में कितने भारतीय?
आईपीएल 2026 की 10 टीमों की कमान संभालने वाले कप्तानों में केवल एक विदेशी कप्तान है। वह हैं सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान पैट कमिंस, जो कि ऑस्ट्रेलिया से हैं। बता दें कि चोट से उबर रहे कमिंस टूर्नामेंट के कुछ शुरुआती मैचों में नहीं खेल पाएंगे। SRH ने उनकी जगह ईशान किशन को टीम की कमान सौंपी है। ऐसे में सभी 10 टीमों के कप्तान भारतीय प्लेयर्स ही हैं।
यह भी पढ़े -वर्ल्डकप फाइनल में भारत की जीत के हीरो बुमराह टॉप-5 में पहुंचे, बैटर्स में अभिषेक की बादशाहत बरकरार
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु- रजत पाटीदार
चेन्नई सुपर किंग्स- रुतुराज गायकवाड़
कोलकाता नाइट राइडर्स- अजिंक्य रहाणे
पंजाब किंग्स- श्रेयस अय्यर
मुंबई इंडियंस-हार्दिक पांड्या
दिल्ली कैपिटल्स- अक्षर पटेल
सनराइजर्स हैदराबाद- पैट कमिंस
राजस्थान रॉयल्स- रियान पराग
गुजरात टाइटंस- शुभमन गिल
लखनऊ सुपर जायंट्स- ऋषभ पंत
Created On :   18 March 2026 7:45 PM IST












