IPL 2026: IPL के इतिहास में सबसे ज्यादा चौके लगाने वाले बल्लेबाज, टॉप- 5 में पहला नाम किसका, रोहित-विराट किस पायदान पर

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दुनिया की सबसे बड़ी लीग IPL के 19वें सीजन की शुरूआत होने में महज 10 दिनों का वक्त शेष रह गया है। इसमें बल्लेबाज अपने फैंस का भरपूर मनोरंजन कराते हैं। दुनिया भर के खिलाड़ी इस टूर्नामेंट में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेते हैं। लीग की शुरुआत 28 मार्च से होने जा रही है। फैंस मैच देखने को बेताब हैं। आईपीएल में हर बल्लेबाज अक्सर आक्रामक होकर खेलता है इस दौरान वह खूब चौके छक्के लगाता है। इस लीग में जितनी चर्चा छक्कों की होती है, उतनी ही चकौं की। आइए जानते हैं आईपीएल में चौके लगाने वाले टॉप-5 बल्लेबाजों के नाम। क्या आपको पता है इसमें पहला स्थान किस भारतीय खिलाड़ी का है।
विराट कोहली
IPL के इतिहास में सबसे ज्यादा चौके लगाने के मामले में विराट कोहली पहले स्थान पर हैं। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) की ओर से खेलते उन्होंने अपनी 259 पारियों में 8661 रन बनाए हैं। इस दौरान उनके बल्ले से 771 चौके और 291 छक्के निकले हैं। इसके अलावा वह ऐसे बल्लेबाज हैं जो आईपीएल में सबसे ज्यादा शतक लगा चुके हैं।
शिखर धवन
इस सूची में दूसरे नंबर पर हैं शिखर धवन, उन्होंने 221 पारियों में कुल 6769 रन बनाए हैं। इस दौरान धवन ने 768 चौके और 152 छक्के लगाए थे। बता दें, वर्ष 2024 से उन्होंने IPL खेलना छोड़ दिया। इससे पहले शिखर नंबर-1 पायदान पर थे।
डेविड वॉर्नर
इस सूची में डेविड वॉर्नर तीसरे पायदान पर हैं। उन्होंने आईपीएल की 184 पारियों में बल्लेबाजी करते हुए कुल 6565 रन बनाए हैं। इस दौरान उनके बल्ले से 663 चौके और 236 छक्के निकले थे। वॉनर इस टूर्नामेंट में 4 शतक लगा चुके हैं।
रोहित शर्मा
आईपीएल में सबसे ज्यादा चौके लगाने वाले बल्लेबाजों में रोहित शर्मा 4थे नंबर पर हैं, लेकिन सबसे ज्याद छक्के लगाने के मामले में वे दूसरे नंबर पर हैं। उन्होंने 267 पारियों में बल्लेबाजी करते हुए कुल 7046 रन बनाए हैं। इस दौरान उनके बल्ले से 640 चौके और 302 छक्के निकले थे।
अजिंक्य रहाणे
इस लिस्ट में अजिंक्य रहाणे पांचवे नंबर पर हैं। उन्होंने आईपीएल की 183 पारियों में बल्लेबाजी करते हुए कुल 5032 रन बनाए हैं। इस दौरान रहाणे ने 514 चौके और 123 छक्के लगाए थे। वह इस टूर्नामेंट में 2 शतक और 33 अर्धशतक लगा चुके हैं
Created On :   18 March 2026 7:14 PM IST












