अंतरराष्ट्रीय: चीन-रूस की सह-निर्मित फिल्म 'रेड सिल्क' का मास्को में प्रचार

चीन-रूस की सह-निर्मित फिल्म रेड सिल्क का मास्को में प्रचार
सोवियत संघ के महान देशभक्तिपूर्ण युद्ध की जीत की 80वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में रूसी राजधानी मास्को में चाइना मीडिया ग्रुप (सीएमजी) और चीनी फिल्म प्रशासन द्वारा चीन-रूस सह-निर्मित फिल्म "रेड सिल्क" का एक विशेष प्रचार कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

बीजिंग, 5 मई (आईएएनएस)। सोवियत संघ के महान देशभक्तिपूर्ण युद्ध की जीत की 80वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में रूसी राजधानी मास्को में चाइना मीडिया ग्रुप (सीएमजी) और चीनी फिल्म प्रशासन द्वारा चीन-रूस सह-निर्मित फिल्म "रेड सिल्क" का एक विशेष प्रचार कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

इस कार्यक्रम में दोनों देशों के फिल्म निर्माता अपनी रचनात्मक यात्रा साझा करेंगे और घोषणा करेंगे कि यह फिल्म इस साल सितंबर में चीन में रिलीज होगी। यह समय विशेष रूप से चुना गया है, क्योंकि इसी महीने चीन जापानी आक्रमण के खिलाफ अपने प्रतिरोध युद्ध और विश्व फासीवाद-विरोधी युद्ध की जीत की 80वीं वर्षगांठ मनाएगा।

"रेड सिल्क" फिल्म, जो ऐतिहासिक साझेदारी और सैन्य सहयोग की कहानी को दर्शाती है, इस साल 20 फरवरी को रूस में रिलीज हो चुकी है। रूसी बॉक्स ऑफिस पर इसने 38 करोड़ रूबल (लगभग 3 करोड़ चीनी युआन) का कारोबार किया है, जो दर्शकों के बीच इसकी लोकप्रियता को रेखांकित करता है।

(साभार-चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   5 May 2025 9:30 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story