अंतरराष्ट्रीय: विश्व स्थिरता बनाए रखने के लिए रूस-चीन संबंध रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण हैं पुतिन

विश्व स्थिरता बनाए रखने के लिए रूस-चीन संबंध रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण हैं  पुतिन
रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने 4 मई को रूस-1 टीवी चैनल पर प्रसारित एक वृत्तचित्र में दावा किया कि पिछले 25 वर्षों में विश्व की आर्थिक गतिविधियों का केंद्र एशिया-प्रशांत क्षेत्र की ओर स्थानांतरित हो गया है।

बीजिंग, 5 मई (आईएएनएस)। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने 4 मई को रूस-1 टीवी चैनल पर प्रसारित एक वृत्तचित्र में दावा किया कि पिछले 25 वर्षों में विश्व की आर्थिक गतिविधियों का केंद्र एशिया-प्रशांत क्षेत्र की ओर स्थानांतरित हो गया है।

पुतिन ने जोर देकर कहा कि वैश्विक स्थिरता के लिए एक मजबूत आधार बनाने हेतु रूस, चीन के साथ रणनीतिक साझेदारी को गहराई से विकसित करने पर काम कर रहा है।

पुतिन ने कहा, "वर्तमान परिस्थितियों में रूस-चीन संबंधों का महत्व किसी भी समय से अधिक रणनीतिक है। वैश्विक उथल-पुथल कम होने के बजाय और फैल गई है। ऐसे में, रूस और चीन के बीच विश्वसनीय तथा स्थिर संबंध न केवल द्विपक्षीय हितों को साधते हैं, बल्कि ये विश्व व्यवस्था को संतुलित रखने में भी अहम भूमिका निभाते हैं।"

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   5 May 2025 9:41 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story