राजनीति: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गोवा के स्थापना दिवस पर दी शुभकामनाएं

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गोवा के स्थापना दिवस पर दी शुभकामनाएं
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को गोवा के स्थापना दिवस के मौके पर शुभकामनाएं दी।

नई दिल्ली, 30 मई (आईएएनएस)। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को गोवा के स्थापना दिवस के मौके पर शुभकामनाएं दी।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर पोस्ट किया। उन्होंने पोस्ट में लिखा, “गोवा के लोगों को राज्य स्थापना दिवस पर हार्दिक बधाई। गोवा की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, सुंदर समुद्र तट, गर्मजोशी से भरा आतिथ्य और कई अन्य आकर्षण दुनिया भर से पर्यटकों को आकर्षित करते रहते हैं। पर्यटकों और निवासियों को टिकाऊ पर्यटन प्रथाओं को अपनाकर और स्थानीय समुदायों का समर्थन करके गोवा की संस्कृति और विरासत को संरक्षित करने के लिए एक साथ आना चाहिए। गोवा राज्य निरंतर समृद्ध होता रहे और विकसित भारत के निर्माण में योगदान देता रहे।“

अमित शाह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट किया। उन्होंने पोस्ट में लिखा, “गोवा के हमारे बहनों और भाइयों को उनके राज्य दिवस पर हार्दिक बधाई। जीवंत संस्कृतियों और विरासत से भरपूर गोवा ने देश के विकास में बहुत योगदान दिया है, तथा वैश्विक पर्यटन स्थल के रूप में चमक रहा है। मैं राज्य की निरंतर समृद्धि के लिए प्रार्थना करता हूं।“

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट किया। उन्होंने पोस्ट में लिखा, “गोवा राज्य के स्थापना दिवस की सभी गोवा वासियों को हार्दिक बधाई। प्राकृतिक सौंदर्य से समृद्ध यह राज्य, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री डॉ. प्रमोद सावंत के नेतृत्व में निरंतर प्रगति और समृद्धि की ओर अग्रसर रहे, यही मंगलकामना है।

गोवा के मुख्यमंत्री डॉ. प्रमोद सावंत ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट किया। उन्होंने लिखा,”आज हम उस ऐतिहासिक क्षण का जश्न मना रहे हैं जब गोवा भारतीय संघ का 25वां राज्य बना, एक ऐसा राज्य जो अपनी विविध संस्कृति और उत्थान की भावना के लिए जाना जाता है, जिसे अब एक प्रगतिशील दृष्टि से और मजबूत किया गया है। आइए हम आने वाली पीढ़ियों के लिए एक मजबूत, स्वयंपूर्ण और विकसित गोवा के निर्माण के लिए अपनी प्रतिबद्धता की पुष्टि करें।“

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   30 May 2025 10:56 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story