- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- जबलपुर
- /
- एक तरफ रियायतों की बारिश, दूसरी ओर...
Jabalpur News: एक तरफ रियायतों की बारिश, दूसरी ओर संपत्ति कर की वसूली में सख्ती
- नगर निगम के कर वसूली अभियान पर उद्योगपतियों में बढ़ा आक्रोश
- उद्योगपतियों का आक्रोश लगातार बढ़ता जा रहा है।
- इसके अलावा आईटी पार्क में भी संपत्ति कर जमा करने का दबाव बनाया जा रहा है।
Jabalpur News: उद्यमियों के लिए यह समझ पाना मुश्किल हो रहा है कि सरकार एक तरफ उद्योग के लिए रियायत देने के वादे कर रही है। वहीं दूसरी तरफ मौजूदा उद्यमियों से अवैध तरीके से भारी भरकम टैक्स वसूली की जा रही है। नगर निगम की ओर से शुरू की गई संपत्ति कर वसूली को लेकर उद्यमियों ने कई सवाल खड़े किए हैं। उद्योगपतियों का आक्रोश लगातार बढ़ता जा रहा है।
महाकौशल उद्योग संघ के कार्यकारी अध्यक्ष डीआर जेसवानी ने बताया कि विगत लगभग चार-पांच दिनों से औद्योगिक क्षेत्र रिछाई में धारा 174 के तहत नोटिस वितरित कर संपत्ति कर जमा करने के लिए दबाव बनाया जा रहा है। इसके अलावा आईटी पार्क में भी संपत्ति कर जमा करने का दबाव बनाया जा रहा है।
इस संबंध में आईटी पार्क एसोसिएशन की बैठक आयोजित की गई। बैठक में अवैधानिक रवैये के साथ अन्य कई विषयों पर विचार विमर्श किया गया। इस दौरान तय किया गया कि निगम को अवैधानिक संपत्ति कर वसूलने में किसी भी कीमत पर सफल नहीं होने दिया जाएगा।
इस अवसर पर एसोसिएशन के अध्यक्ष चंद्रेश वीरा, संरक्षक डीआर जेसवानी, महासचिव लखविंदर सिंह, अतुल पिपले, विशाल जेसवानी, हरदीप सिंह, अनुराग श्रीखंडे, अनूप आहूजा, आरके पांडे, हरेंद्र मिश्रा, चैतन्य दुबे एवं ज्ञानेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
Created On :   31 May 2025 4:48 PM IST