- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- जबलपुर
- /
- बारिश के पूर्व सिटी सर्किल में किया...
Jabalpur News: बारिश के पूर्व सिटी सर्किल में किया जा रहा लाइन में सुधार का काम
- मेंटेनेंस किया, ट्रिपिंग से मिलेगी निजात
- मेंटेनेेंस के लिए प्रत्येक संभाग को न केवल मेंटेनेंस हेतु आवश्यक सामग्री मुहैया कराई गई है
Jabalpur News: शहर के पांचों संभागों में विद्युत लाइनों का मेंटेनेंस का काम किया जा रहा है, जिसमें विभाग द्वारा सभी अत्याधुनिक संसाधन - हाइड्रोलिक व्हीकल, पाॅवर हेक्सा, क्रेन आदि का उपयोग किया जा रहा है।
इसी के तहत गुरुवार को कार्यपालन अभियंता सिटी-नार्थ डिवीजन के नेतृत्व में 33 व 11 केवी गोकलपुर सबस्टेशन, 33 व 11 केवी मानेगांव सबस्टेशन एवं 33 व 11 केवी बड़ा पत्थर सबस्टेशन को विद्युत आपूर्ति करने वाली मुख्य 33 केवी गोकलपुर फीडर का मेंटेनेंस का काम रांझी जोन के अधिकारियों व कर्मचारियों की चार टीमें बनाकर किया गया। मेंटेनेेंस के बाद 33 केवी गोकलपुर फीडर में ट्रिपिंग की समस्या में कमी होगी।
750 मानव दिवस
मेंटेनेेंस के लिए प्रत्येक संभाग को न केवल मेंटेनेंस हेतु आवश्यक सामग्री मुहैया कराई गई है बल्कि प्रत्येक संभाग को प्री-मानसून मेंटेनेंस के लिए 750 मानव दिवस दिए गए हैं।
शहर में लगातार विद्युत नेटवर्क में विस्तार होने एवं हर क्षेत्र में 11 केवी व 33 केवी लाइनों की डबल सप्लाई उपलब्ध होने के कारण मेंटेनेंस का कार्य तेज गति से किए जाने के लिए संसाधन उपलब्ध कराए जा रहे हैं।
- संजय अरोरा एसई, सिटी सर्किल
Created On :   30 May 2025 2:56 PM IST