राजनीति: भाजपा सरकार के खिलाफ 'आप' महिला विंग का प्रदर्शन, पुलिस ने की कार्रवाई

भाजपा सरकार के खिलाफ आप महिला विंग का प्रदर्शन, पुलिस ने की कार्रवाई
दिल्ली की महिलाओं को 2,500 रुपए प्रतिमाह देने के वादे पर अब राजनीतिक घमासान तेज हो गया है। शनिवार को आम आदमी पार्टी (आप) की महिला विंग की अध्यक्ष सारिका चौधरी के नेतृत्व में बड़ी संख्या में महिलाएं जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम के बाहर जमा होकर अपना हक मांगने पहुंचीं, लेकिन प्रदर्शन से पहले ही पुलिस ने सभी महिलाओं को हिरासत में ले लिया।

नई दिल्ली, 31 मई (आईएएनएस)। दिल्ली की महिलाओं को 2,500 रुपए प्रतिमाह देने के वादे पर अब राजनीतिक घमासान तेज हो गया है। शनिवार को आम आदमी पार्टी (आप) की महिला विंग की अध्यक्ष सारिका चौधरी के नेतृत्व में बड़ी संख्या में महिलाएं जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम के बाहर जमा होकर अपना हक मांगने पहुंचीं, लेकिन प्रदर्शन से पहले ही पुलिस ने सभी महिलाओं को हिरासत में ले लिया।

महिलाओं का कहना है कि भाजपा सरकार ने चुनाव के समय जो वादा किया था, उसे सौ दिन बीतने के बाद भी पूरा नहीं किया गया है। प्रदर्शन के दौरान भाजपा और मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के खिलाफ जमकर नारेबाजी हुई। आम आदमी पार्टी ने पुलिस की कार्रवाई की कड़ी निंदा करते हुए भाजपा सरकार पर महिलाओं की आवाज को दबाने का आरोप लगाया। 'आप' ने कहा कि महिलाओं का हक उनसे छीना नहीं जा सकता।

'आप' के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक वीडियो साझा करते हुए कहा, “भाजपा की सरकार झूठे जश्न में डूबी हुई है और दूसरी ओर महिलाएं वादे के अनुसार 2,500 रुपए मांगने पहुंचीं तो उनके साथ बर्बरता की गई।”

'आप' महिला विंग की अध्यक्ष सारिका चौधरी ने कहा कि भाजपा ने पहली ही कैबिनेट बैठक में महिलाओं को 2,500 रुपए देने का वादा किया था, लेकिन अब तक एक भी महिला को यह राशि नहीं मिली।

उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा नेताओं ने चुनावी रैली में यह वादा किया था, लेकिन अब भाजपा अपने वादे से मुकर रही है। उन्होंने कहा, "भाजपा ने दिल्ली की महिलाओं को गुमराह कर वोट लिया और अब उन्हें उनके हक से वंचित कर रही है। महिलाएं पूछ रही हैं कि उनके 2,500 रुपए कहां हैं?”

सारिका चौधरी ने कहा कि दिल्ली में पानी की भारी किल्लत है। कई घरों में एक बूंद भी पीने का पानी नहीं है। वहीं, बिजली की स्थिति भी बेहद खराब है। वीवीआईपी इलाकों तक में रोजाना कई घंटे बिजली कटौती हो रही है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि चुनाव के समय भाजपा ने होली और दीपावली पर मुफ्त गैस सिलेंडर देने का वादा किया था, लेकिन सिलेंडर मुफ्त में नहीं मिले और यहां तक कि 50 रुपए दाम बढ़ा दिए गए।

उन्होंने दावा किया कि भाजपा की सरकार आने के बाद शिक्षा महंगी हो गई है। प्राइवेट स्कूलों ने फीस बढ़ा दी है और सरकार इस पर कोई नियंत्रण नहीं रख पा रही है। उन्होंने कहा कि सौ दिनों में भाजपा सरकार जनता की किसी भी उम्मीद पर खरी नहीं उतरी है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता का कार्यकाल जनता के लिए असफल और निराशाजनक रहा है।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   31 May 2025 6:59 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story