राजनीति: प्रयागराज उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने अहिल्याबाई होलकर की प्रतिमा का किया अनावरण

प्रयागराज  उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने अहिल्याबाई होलकर की प्रतिमा का किया अनावरण
अहिल्याबाई होलकर की 300वीं जयंती के अवसर पर शनिवार को प्रयागराज में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने गंगा मैया के पावन तट पर स्थित नगर निगम परिसर में लोकमाता अहिल्याबाई होलकर की प्रतिमा का अनावरण किया। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु और आम नागरिक शामिल हुए।

प्रयागराज, 31 मई (आईएएनएस)। अहिल्याबाई होलकर की 300वीं जयंती के अवसर पर शनिवार को प्रयागराज में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने गंगा मैया के पावन तट पर स्थित नगर निगम परिसर में लोकमाता अहिल्याबाई होलकर की प्रतिमा का अनावरण किया। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु और आम नागरिक शामिल हुए।

अहिल्याबाई होलकर की प्रतिमा के अनावरण के बाद केशव प्रसाद मौर्य ने समाचार एजेंसी आईएएनएस से खास बातचीत में कहा कि आज हिंदी तिथि के अनुसार लोक माता अहिल्याबाई होलकर जी की 300वीं जन्म जयंती है। उनके चरणों में नमन करता हूं। यह प्रतिमा प्रयागराज नगर निगम के महापौर गणेश केसरवानी और स्थानीय जनप्रतिनिधियों के सहयोग से स्थापित की गई है, जिसका आज लोकार्पण किया गया।

उन्होंने कहा कि आज यहां पर एक बहुत बड़ा समागम भी है। मैं इसके लिए प्रयागराजियों को बधाई देता हूं और नगर निगम का धन्यवाद करता हूं। मुझे पूरा विश्वास है कि जो गंगा मैया और यमुना भैया के पावन तट पर पवित्र संगम में डुबकी लगाने आएगा, वह लोकमाता की इस दिव्य और भव्य प्रतिमा को देखकर परम संतोष का अनुभव करेगा। उन्होंने कहा कि हम भारतीय जनता पार्टी की डबल इंजन सरकार के रूप में लोकमाता के सुशासन, विकास और 'सबका साथ, सबका विकास' के रास्ते को अपनाने और उसे और अधिक दृढ़ करने का कार्य कर रहे हैं।

इससे पहले, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में केशव प्रसाद मौर्य ने लिखा, "प्रयागराज स्थित दारागंज में लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की जन्म त्रिशताब्दी के पावन अवसर पर उनकी प्रतिमा का अनावरण किया। कठिन दौर में जब अस्थिरता और अंधकार छा रहा था, तब लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर जी ने शासन की बागडोर संभालकर, भारत की सांस्कृतिक आत्मा को फिर से जीवंत किया।"

उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने भी अहिल्याबाई होल्कर को याद करते हुए एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, "पुण्यश्लोका लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर जी ने सनातन संस्कृति की पताका को देशभर में फहराने का काम किया"

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   31 May 2025 10:57 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story