पर्यावरण: बिहार के सीमांचल में भारी बारिश का अनुमान, सात दिनों के लिए अलर्ट

बिहार के सीमांचल में भारी बारिश का अनुमान, सात दिनों के लिए अलर्ट
मानसून ने तय समय से पहले ही देश में दस्तक दे दिया है। इसका असर कई राज्यों में दिखने लगा है। इसी बीच, बिहार के सीमांचल क्षेत्र में अगले सात दिनों तक भारी बारिश होने का अनुमान जताया गया है।

पूर्णिया, 31 मई (आईएएनएस)। मानसून ने तय समय से पहले ही देश में दस्तक दे दिया है। इसका असर कई राज्यों में दिखने लगा है। इसी बीच, बिहार के सीमांचल क्षेत्र में अगले सात दिनों तक भारी बारिश होने का अनुमान जताया गया है।

पूर्णिया मौसम विभाग के वैज्ञानिक वीरेंद्र कुमार झा ने समाचार एजेंसी आईएएनएस से बात करते हुए अगले तीन महीने तक बिहार में जमकर बारिश होने की संभावना जताई है। उन्होंने कहा, "आगामी कुछ घंटों में पूर्णिया के रास्ते बिहार में मानसून प्रवेश कर जाएगा। इसके साथ ही 3 माह तक बिहार में जमकर बारिश होने का अनुमान है। वहीं, मानसून प्रवेश को लेकर बिहार के पूर्णिया, अररिया, किशनगंज के लिए मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है।"

मौसम विभाग ने सीमांचल के जिलों में भारी बारिश और वज्रपात की चेतावनी दी है। हवा की रफ्तार 30–50 किमी/घंटे तक हो सकती है। लोगों को सावधान रहने की सलाह दी गई है।

पूर्णिया मौसम केंद्र के वैज्ञानिक वीरेंद्र झा ने बताया, "बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव का क्षेत्र बना है। इस वजह से मानसून तेजी से आगे बढ़ रहा है। इसके अलावा, जम्मू-कश्मीर और पाकिस्तान के पास पश्चिमी विक्षोभ बना हुआ है। इसने भी मानसून को तेजी से बढ़ने में मदद की है। इन सभी कारणों से मानसून तेजी से आगे बढ़ रहा है।"

उन्होंने बताया, "मानसून की गति तेज है और यह सिक्किम तक पहुंच चुका है। अब यह 24 घंटे के भीतर बिहार में प्रवेश कर सकता है। अत्यधिक वर्षा को लेकर सीमांचल अलर्ट पर है और 7 दिनों तक इस तरह का मौसम बना रहेगा।"

बाढ़ जैसी स्थिति की आशंका जताते हुए उन्होंने कहा, "नेपाल में हो रही भारी बारिश के कारण अभी से ही सीमांचल की नदियों में पानी का स्तर बढ़ने लगा है। जिला प्रशासन मानसून में बाढ़ की संभावना को लेकर व्यापक तैयारी भी कर ली है।"

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   31 May 2025 11:10 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story