अपराध: वाराणसी में लूट और छेड़छाड़ गैंग का भंडाफोड़, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष के पीए पर गंभीर आरोप

वाराणसी में लूट और छेड़छाड़ गैंग का भंडाफोड़, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष के पीए पर गंभीर आरोप
उत्तर प्रदेश के वाराणसी में पुलिस ने लूट, चोरी और महिलाओं से छेड़छाड़ जैसे संगीन अपराधों में शामिल एक गैंग का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों अमित पाठक और आनंद पांडेय को गिरफ्तार किया है। इस मामले को लेकर भाजपा प्रवक्ता डॉ. अजय आलोक ने कांग्रेस पर सीधा हमला बोला है।

वाराणसी, 6 जून (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के वाराणसी में पुलिस ने लूट, चोरी और महिलाओं से छेड़छाड़ जैसे संगीन अपराधों में शामिल एक गैंग का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों अमित पाठक और आनंद पांडेय को गिरफ्तार किया है। इस मामले को लेकर भाजपा प्रवक्ता डॉ. अजय आलोक ने कांग्रेस पर सीधा हमला बोला है।

हैरान करने वाली बात यह है कि दोनों अभियुक्तों के संबंध उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय से हैं।

इसमें अमित पाठक प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय के निजी सचिव (पीएस) बताए जा रहे हैं।

भाजपा प्रवक्ता डॉ. अजय आलोक ने इस मामले को लेकर कांग्रेस पर सीधा हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस के शीर्ष नेता ऐसे अपराधियों को संरक्षण दे रहे हैं।

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता अजय आलोक ने कहा, "क्या आप सभी ने 'गैंग्स ऑफ वासेपुर' के बारे में सुना है? इन दिनों गांधी परिवार के गैंग्स के साथ भी कुछ ऐसा ही चल रहा है... यह गैंग वाकई बहुत ही शानदार है। अभी हाल ही में वाराणसी में पुलिस ने लुटेरों के एक गिरोह का भंडाफोड़ किया। दो लोगों को गिरफ्तार किया गया। उनके खिलाफ चोरी, डकैती और महिलाओं के साथ छेड़छाड़ समेत 150 से ज्यादा मामले दर्ज हैं। और क्या आप जानते हैं कि इन दो चोरों के पीछे का मास्टरमाइंड कौन है? अमित पाठक नाम का एक शख्स। अमित पाठक कौन है? वह पीसीसी अध्यक्ष यानी कांग्रेस पार्टी के उत्तर प्रदेश प्रदेश अध्यक्ष अजय राय का निजी सचिव है।"

डॉ. आलोक ने यह भी याद दिलाया कि हाल ही में राजस्थान में भी कांग्रेस के एक पूर्व मंत्री के निजी सचिव को पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी के शीर्ष पदों पर बैठे लोग देश की सुरक्षा और सामाजिक मर्यादाओं के लिए गंभीर खतरा बनते जा रहे हैं।

पुलिस के अनुसार, इन दोनों के खिलाफ थाना कैंट में मुकदमा संख्या 102/2025 दर्ज किया गया है। आरोपियों पर धारा 384 (उगाही), 457 (रात्रि में सेंधमारी), 392 (लूट), 504 (शब्दों से अपमान), 506 (आपराधिक धमकी) और 354 (महिला से छेड़छाड़) के तहत गंभीर आरोप लगाए गए हैं।

फिलहाल पुलिस गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर रही है और पूरे गैंग की जड़ों तक पहुंचने की कोशिश में जुटी है। वहीं, भाजपा नेता के आरोप के बाद इस मामले ने कांग्रेस पार्टी की प्रदेश इकाई को लेकर कई गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   6 Jun 2025 1:17 PM

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story