राजनीति: संजय राउत को मुख्यमंत्री फडणवीस की आलोचना का कोई अधिकार नहीं विजय चौधरी

नंदुरबार, 15 जून (आईएएनएस)। शिवसेना (यूबीटी) नेता संजय राउत के बयान पर भाजपा महासचिव विजय चौधरी ने रविवार को पलटवार किया। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के मुंबई महापालिका को गुजरातियों के हाथ में देने की कोशिश के बयान पर उन्होंने कहा कि राउत को आलोचना करने का कोई अधिकार नहीं है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि शिवसेना (यूबीटी) ने महापालिका को लूटने का काम किया है।
विजय चौधरी ने समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत के दौरान कहा कि संजय राउत को देवेंद्र फडणवीस की आलोचना करने का कोई अधिकार नहीं है, इसलिए संजय राउत को आलोचना बंद कर देनी चाहिए। शिवसेना (यूबीटी) ने हमेशा मराठी का नारा लगाकर वोट जुटाए, लेकिन मराठी समाज और जनजाति के लिए कोई काम नहीं किया है। इन्होंने मुंबई महापालिका को डुबोने का काम किया है। मराठी लोगों की जेब से महापालिका में अलग-अलग टैक्स के रूप में पैसे आए। शिवसेना (यूबीटी) ने महापालिका को लूटने का काम किया है।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्व में महाराष्ट्र विकास कर रहा है। 'सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास' से हमारे नेता महाराष्ट्र को आगे लेकर जा रहे हैं। महाराष्ट्र का विकास इनको हजम नहीं हो रहा है। इसलिए, ये जानबूझकर जनता को गुमराह करने की कोशिश कर रहे हैं।
भाजपा महासचिव ने राज्य की मौजूदा महायुति सरकार की तारीफ की है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले और कार्यकारी अध्यक्ष रवींद्र चव्हाण के नेतृत्व पर जनता का भरोसा है।
एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि दूसरे दलों के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने जनता का भरोसा खो दिया है। फडणवीस के नेतृत्व में महाराष्ट्र बड़े पैमाने पर विकास कर रहा है। एनसीपी (एसपी) नेता शरद पवार की कथनी और करनी में बहुत अंतर है, यह पूरे देश ने देखा है। शरद पवार के बोलने पर किसको भरोसा है? वह बोलते क्या हैं और करते क्या हैं?
अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|
Created On :   15 Jun 2025 6:32 PM IST